फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   tension in hafijpur

युवक को दूसरे समुदाय के लोगों ने पीटा, हाफिजपुर में तनाव

Thu, 27 Apr 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 27 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
tension in hafijpur
संभल के हाफिजपुर गांव में युवक की पिटाई की घटना के बाद जाम लगा रहे लोगों को समझाते सीओ और कोतवाल। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
सांप्रदायिक तनाव की आंच में झुलस चुके हाफिजपुर गांव में बुधवार को फिर विवाद हो गया। मां की दवाई लेने गए युवक को दूसरे समुदाय की आबादी में कुछ लोगों ने पीट दिया। दो समुदायों के बीच का मामला होने से फिर तनाव फैल गया। सूचना पर एक्शन में आई पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
 इस बीच संभल से सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे ने सुहेल ने गांव में घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने रोक दिया। इस पर पुलिस से नोकझोंक हो गई, हालांकि बाद में गांव में जाने दिया। फिलहाल गांव में एहतियाती सतर्कता बरती जा रही है ताकि विवाद तूल न पकड़े। फोर्स गांव में तैनात है।
विज्ञापन


गांव हाफिजपुर निवासी मुकीम पुत्र मुश्ताक का घर गांव के बाहरी छोर पर है। मुकीम की मां कई दिनों से बीमार चल रही है। गांव में दूसरे संप्रदाय की आबादी में दवा की दुकान है। मुकीम को अपनी मां को संग लेकर बुधवार को सुबह 8.00 बजे दवाई की दुकान पर गया था। बताते हैं कि दवा की दुकान पर दूसरे समुदाय के चार लोग खड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि, जैसे ही मुकीम पहुंचा तो चारों लोगों ने मुकीम के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। मुकीम ने विरोध किया तो चारों लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसमें वह बेहोश हो गया। इस पर मां ने शोर मचाया। मदद न मिलते देख मां भी बेहोश हो गई। 

इधर, गांव के कुछ लोगों ने परिजनों और पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने मुकीम को गंभीर अवस्था में मौके से उठाया और अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल से उसे मुरादाबाद भेज दिया गया है। मामला दो समुदायों का होने के चलते गांव में तनाव है।

गुलजार अहमद ने मुकीम की ओर से सुरेंद्र पुत्र कल्लू, रासू पुत्र सुरेंद्र, संजीव पुत्र बृजपाल, कुलदीप पुत्र बृजपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इस मामले में अभी कोई अरेस्ट नहीं है। फिलहाल मुकीम मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती है। वह बोल पाने की स्थिति में नहीं है।

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे संभल विधायक इकबाल महमूद के पुत्र सुहेल इकबाल को एएसपी ने गांव में घुसने से रोक दिया। इस पर पुलिस से नोकझोंक हो गई, हालांकि बाद में उन्हें गांव में जाने दिया गया। 

अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने गांव का दौरा करने के बाद बताया कि मुकीम का गांव के ही दूसरे पक्ष से ट्राली का पुर्जा टूटने को लेकर विवाद था। इसी विवाद में मुकीम के साथ मारपीट की गई। मारपीट की सूचना मिलते ही 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची।


इस घटना में पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अरेस्टिंग के लिए त्वरित कार्यबल और कोतवाली पुलिस को लगाया गया है। कांवड़ जुलूस को लेकर पैदा हुए विवाद और सांप्रदायिक तनाव से इस घटना का कोई लेना-देना नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed