फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   temprature comes near 40 degree

पारा पहुंचा 40 के करीब, गर्मी ने पब्लिक के होश उड़ाए

Wed, 19 Apr 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 19 Apr 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
temprature comes near 40 degree
धूप से बचने को कुछ इस तरह खुद को बचाकर निकलतीं युवतियां। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
सूर्य की बढ़ती तपिश सेे पारा 39 डिग्री के पार पहुंच गया है। गर्मी ने लोगों के होश उड़ाकर रख दिए हैं। बगैर बिजली के एक घंटा काटना भारी हो जाता है। दोपहर बारह बजे के बाद बाजार और मुख्य रास्तों पर सन्नाटा पसरे लगा है। आवाजाही को ब्रेक लगा रहा है। इससे खरीदारी पर असर पड़ रहा है। गर्मी के चलते इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी खासे परेशान हैं।       
विज्ञापन


दिनों दिन गर्मी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। तापमान 39.3 डिग्री पर पहुंच गया है। अभी से गर्मी का ये हाल है तो आने वाले दिनों में गर्मी क्या सितम बरपाएगी। सह सोचकर ही लोग चिंतित हैं। क्योंकि अप्रैल में मई जैसी गर्मी पड़ने लगी है। न दिन में चैन है न रात में। धूप इतनी तेज है, थोड़ी देर धूप में निकलते ही सिर चकराने लगता है। पसीने छूटने लगते हैं।
विज्ञापन


धूप से बचने के लिए लोग कैप, छाता का इस्तेमाल कर रहे हैं। चश्मा आदि पहनकर ही घर से बाहर निकलते हैं। क्योंकि सूर्य के प्रकाश के साथ निकलने वाली अल्टावाइलेट किरणें अपने त्वचा पर असर डालती हैं, इससे त्वचा काली पड़ने लगती हैं। आंखों पर असर पड़ता है। इसी लिए धूप से चेहरे और आंखों को अवश्य ही बचाव करना चाहिए।       
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में पड़ रही गर्मी के चलते दोपहर बाद बाजार और मुख्य रास्तों पर आवाजाही को ब्रेक लगा जाता है। सन्नाटा जैसी स्थिति रहती है। इससे बाजार में खरीदारी पर असर पड़ रहा है। वहीं गर्मी के चलते किसान और मजदूरों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed