फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   teeka utsave

कोरोना से बचाव के लिए बढ़ेगा टीकाकरण, जिले के 75 स्थानों पर मनाया जाएगा टीका उत्सव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
teeka utsave
संभल/बहजोई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार दिन टीका उत्सव मनाया जाएगा। इसकी शुरूआत 11 अप्रैल को ज्योतिबाराव फुले की जयंती से होगी और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर समापन होगा। इस दौरान जिले के सभी 75 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसमें 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही टीका लगवाने से वंचित हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर को भी टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय घई ने बताया कि फिलहाल वैक्सीन की कुछ कमी है, लेकिन सोमवार तक सभी जगह पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन भेजी जा रही है कुछ वैक्सीन आने वाली है। उसकी जनपदों को जल्दी ही सप्लाई हो जाएगी। इसलिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अधिक से अधिक टीकाकरण पर ध्यान देना चाहिए। स्थानीय स्तर पर सीएमओ डा. अजय सक्सेना के निर्देशन में व्यापक स्तर पर टीकाकरण की तैयारी की गई है। टीका उत्सव को सफल बनाने के लिए धर्मगुरुओं और पालिकाध्यक्षों का लिया सहयोग लिया जाएगा। एनआईसी के माध्यम से 12 अप्रैल को शाम पांच बजे निकाय अध्यक्षों को तथा 13 अप्रैल को शाम पांच बजे धर्मगुरुओं को मुख्यमंत्री का संदेश सुनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed