फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teachers of Lalroi and Rustapur Ugiya suspended

Sambhal News: ललरोई और रुस्तपुर उगिया के अध्यापक निलंबित

Fri, 02 Feb 2024 03:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 02 Feb 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Teachers of Lalroi and Rustapur Ugiya suspended
चंदौसी। बीएसए चंद्रशेखर ने जुनावई ब्लॉक के ललरोई प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अरविंद कुमार को विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर निलंबित कर दिया। वहीं बनियाखेड़ा ब्लॉक के रुस्तमपुर उगिया के प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। साथ ही बीईओ को आरोप पत्र दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जुनावई बीईओ ने 18 व 19 जनवरी को ललरोई प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान विद्यालय के सहायक अध्यापक अरविंद कुमार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि अक्सर सहायक अध्यापक विद्यालय से नदारद रहते हैं। पूर्व में भी उनके खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी है। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बीईओ ने अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए के समक्ष प्रस्तुत की। जिसमें पूरी तरह से अरविंद कुमार को दोषी पाया गया। वहीं बनियाखेड़ा ब्लॉक के रुस्तपुर उगिया प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार निपुण भारत डिजिटल इनिशिएटिव के अंतर्गत मिले टैबलेट को खो दिया। लापरवाही बरतने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में उन्हें दोषी पाया। संबंधित विकास खंड के बीईओ की जांच रिपोर्ट का संज्ञान लेकर बीएसए ने दोनों अध्यापकों को निलंबित कर दिया। वहीं सहायक अध्यापक अरविंद कुमार के खिलाफ आरोपी पत्र दाखिल करने के लिए बीईओ रजपुरा को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed