फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   TB patients suddenly increased, getting infection in youth

Sambhal News: अचानक बढ़े टीबी के मरीज, युवाओं में भी मिल रहा संक्रमण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
TB patients suddenly increased, getting infection in youth
संभल। गर्मी बढ़ने से बीमार लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को बारिश के बाद कुछ हद तक राहत मिली लेकिन सोमवार को फिर से गर्मी का असर रहा। जिला अस्पताल में भी गर्मी से बीमार होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 781 मरीजों की ओपीडी रही। वरिष्ठ चिकित्सक डा. चमन प्रकाश ने बताया कि कई दिनों से टीवी के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

इसमें युवा ज्यादा शामिल हैं। जांच कराने में संक्रमित मिल रहे हैं। बताया कि हर दिन चार से पांच मरीज आ रहे हैं। कुछ उम्रदराज भी शामिल हैं। डा. राजेश कुमार ने बताया कि गर्मी से बीमारी बढ़ रही है। जो मरीज आ रहे हैं उन्हें बुखार या पेट की समस्या है।
विज्ञापन

बुखार ठंड और गर्मी के चलते हो रहा है। गर्मी ज्यादा है और खानपान में लापरवाही से पेट की समस्या हो रही है। खुजली के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। जो लोग धूप में ज्यादा रह रहे हैं उनके शरीर पर दाने हो जा रहे हैं। इससे ही खुजली की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed