फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Suggestions will be sought from municipalities and nagar panchayats before the formation of the development authority.

Sambhal News: विकास प्राधिकरण के गठन से पहले पालिकाओं व नगर पंचायतों से लेंगे सुझाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Suggestions will be sought from municipalities and nagar panchayats before the formation of the development authority.
बहजोई। जिले में विकास प्राधिकरण के गठन को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को बैठक आयोजित की गई। डीएम ने अधिकारियों से सुझाव लेकर विभिन्न बिंदुओं पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण के गठन से पहले नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों से जरूरी सुझाव लिए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारी को को निर्देश देते हुए कहा कि प्लेज पार्क व औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित गांवों को भी विकास प्राधिकरण के तहत शामिल किए जाने की संभावनाओं पर विशेष विचार किया जाए।
विज्ञापन

इस बीच, डीएम ने कहा कि नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के आसपास विकसित होने वाली आवासीय प्लाटिंग व अन्य विकास कार्यों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता तय करना विकास प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों के किनारे स्थित गांवों में होने वाली प्लाटिंग में भी सड़क, जल निकासी, विद्युत, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का उचित प्रावधान तय किया जाना चाहिए। इसके अलावा, विकास प्राधिकरण के गठन से क्षेत्र का सुनियोजित विकास तय होगा। साथ ही, नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed