फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Streets dug up for the pipeline, yet water remained out of reach.

Sambhal News: पाइप लाइन के लिए खोद डाली गलियां, फिर भी नसीब नहीं हुआ पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Streets dug up for the pipeline, yet water remained out of reach.
धनारी। क्षेत्र के ग्राम रुस्तमपुर पीपलवाला में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गांव की गलियां पाइप लाइन डालने के लिए खोद डालीं, लेकिन ओवरहेड टैंक का निर्माण न होने से ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हुआ। ग्रामीणों ने घरों के आगे खोदी सड़क को स्वयं अपने खर्च पर ठीक कराया है। अधिकांश हिस्से में खोदी गई गलियों में कीचड़युक्त पानी भरा है, जिससे निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि जल निगम की ओर से जल जीवन मिशन के तहत गांव में पाइप लाइन डलवाई गई थी। कुछ घरों में पानी के कनेक्शन भी दिए गए थे, लेकिन एक वर्ष काम पूर्व बंद कर दिया गया, उसके बाद आज तक कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचा। ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य अभी शुरू भी नहीं हुआ है, जबकि पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई गांव की पक्की गलियों को उसी हालत में छोड़ दिया गया है। ऐसे में गांव के लोगों को पानी की सुविधा तो नहीं मिली समस्या और बढ़ गई है। इस बारे में शिकायतें भी की गईं, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

-------------------

गांव में पक्की गलियों की खोदाई करके पाइप लाइन तो डाल दी गई, लेकिन ओवरहेड टैंक का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे गांव के लोगों को पेयजल की सुविधा नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामवीर शर्मा


गांव में पाइप लाइन डालने को खोदी गई सड़कों को ठीक नहीं कराया गया। ग्रामीणों द्वारा स्वयं के खर्चे पर अपने-अपने मकानों के सामने की सड़कों को ठीक कराया गया है।
-डॉ राम रतन


जल निगम को पहले ओवरहेड टैंक का निर्माण कराना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यही बजह है कि पाइप लाइन डालने के बाद भी गांव के लोगों को पानी नसीब नहीं हुआ है।
-सोनू कुमार


जल जीवन मिशन के तहत सड़कें खोद कर पाइप लाइन डाल दी गई, लेकिन गड्ढे नहीं भरे गए, जिससे गलियों में गांव का गंदा पानी जमा होने से कीचड़ हो गया है। गांव के लोग परेशान हैं।

खेमपाल सिंह
------------------

जल निगम द्वारा सड़कें खोद कर पाइप लाइन डाल दी गई। लेकिन ग्रामीणों के घरों में कनेक्शन नहीं किए गए हैं। न ही ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया है। अभी तक नलकूप के लिए बोरिंग भी नहीं हो सका है। इस बारे में ब्लाक मुख्यालय पर शिकायत भी की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
गोपाल, प्रधान पति, रुस्तमपुर पीपलवाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed