{"_id":"6ab98806c7364f7f5108ba9f","slug":"storm-and-rain-knocked-out-power-in-55-villages-electricity-restored-after-22-hours-sambhal-news-c-204-1-chn1011-133174-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आंधी-बारिश ने 55 गांवों की बत्ती गुल की, 22 घंटे बाद लौटी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आंधी-बारिश ने 55 गांवों की बत्ती गुल की, 22 घंटे बाद लौटी बिजली
विज्ञापन
जुनावई। दो दिन से तेज हवा के साथ लगातार हो रही बरसात ने संकट पैदा कर दिया है। शनिवार को आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। 33 हजार की लाइन में फॉल्ट आने से क्षेत्र के करीब 55 गांवों की बिजली गुल हो गई, जो 22 घंटे बाद रविवार सुबह बहाल हो सकी।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे से बंद हुई बिजली रविवार सुबह करीब 10 बजे आई। पूरे 22 घंटे अंधेरे में रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली गुल होने से रातभर गांवों में अंधेरा छाया रहा। घरेलू कामकाज ठप हो गया, हैंडपंप और सबमर्सिबल न चलने से पेयजल संकट खड़ा हो गया और मोबाइल चार्ज न होने से लोग संपर्क से कट गए।
लंबे समय तक सप्लाई बाधित रहने पर ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ नाराजगी भी दिखी। ग्रामीणों ने बताया कि पहले तो लगा कि बारिश रुकते ही बिजली आ जाएगी, लेकिन रातभर इंतजार के बाद भी सप्लाई नहीं आई। जेई अनिल यादव ने बताया कि तेज आंधी-बारिश से 33 केवी लाइन में फॉल्ट हो गया था। कर्मचारियों ने फॉल्ट ढूंढ कर ठीक किया, जिसके बाद रविवार सुबह 10 बजे आपूर्ति सुचारु की गई।