फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   son death and father injured in road accident

सड़क हादसे में पुत्र की मौत, पिता घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
son death and father injured in road accident
चंदौसी। थाना बिलारी क्षेत्र के चंदौसी-संभल मार्ग पर गांव सरथल खेड़ा के पास बाइक को वाहन ने साइड़ मार दी। हादसे में पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर पिता को रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक युवक थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव ऐचोली का निवासी है। मृतक युवक तीन बहनों का अकेला भाई था।
विज्ञापन

थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव ऐचोली निवासी राजेश कुमार शर्मा व अपने पुत्र सचिन शर्मा (19) के साथ बाइक से गांव मौलागढ़ के विष्णु विहार में अपनी पुत्री पिंकी के घर आए थे। शाम को दोनों पिता-पुत्र बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बाइक सवार चंदौसी-सम्भल मार्ग स्थित सरथल खेड़ा व टांडा के बीच पहुंचे तभी सामने से आ रहे वाहन ने साइड़ मार दी। हादसे में पिता-पुत्र सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना बिलारी क्षेत्र के गांव जरगांव पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने सचिन शर्मा को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने राजेश कुमार शर्मा की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया और सभी सीएचसी आ पहुंचे और सचिन के शव पर विलाप करने लगे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सचिन तीन बहनों में सबसे छोड़ा था। सभी बहनों की शादी हो चुकी हैं। सचिन अपनी मां रेखा के साथ दिल्ली में रहकर काम करता था। जबकि पिता ने गांव ऐचोली में रहते हैं। सचिन कुछ दिन पहले किसी कार्य से गांव आया हुआ था। मृतक की मां रेखा अभी भी दिल्ली में रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed