फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   small mosques on the second jumbo of ramzan

मुकद्दस रमजान के दूसरे जुमे पर छोटी पड़ीं मस्जिदें

Sat, 26 May 2018 01:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sat, 26 May 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
small mosques on the second jumbo of ramzan
शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद दुआ करते बुजुर्ग रोजेदार। - फोटो : अमर उजाला
संभल जिले में मुकद्दस माह रमजान के दूसरे जुमे पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ नमाज अदा की गई। भीषण गर्मी के बावजूद मस्जिदों में नमाजियों का सैलाब उमड़ पडा। इस दौरान पुलिस ने मस्जिदों के आसपास सुरक्षा एवं निगरानी बनाए रखी। मंसूरपुर माफी और ओबरी में मस्जिदें छोटी पड़ीं तो सड़क तक सफें बिछीं।  
विज्ञापन



रमजान माह के दूसरे जुमे को नमाज के लिए रोजेदारों में उत्साह दिखा। सुबह 10 बजे से ही मस्जिदों में नमाज के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। नमाज ए जुमा से पहले ही मस्जिदें खचाखच भर गईं। रोजेदारों को खुले आसमान के नीचे चिलचिलाती धूप में सड़कों पर ही नमाज अदा करनी पड़ी। संभल, सरायतरीन, सिरसी तथा ओबरी की जामा मस्जिद, मोती मस्जिद, मदीना मस्जिद, जाफरी मस्जिद के अलावा शहबाजपुर कलां, मंसूरपुर माफी, अहरौला माफी, शाहपुरडसर, रतूपुरा, सीढलमाफी, मढ़न, मनौटा, दबोई कलां, महमूद नगर, मदाला फत्तेहपुर, मवई,रायां वुजुर्ग, इकरोटिया, शाहपुर सिरपुडा, बुकनाला सादात आदि गांवों में नमाज अदा की  गई। 
विज्ञापन



इस दौरान ओबरी जामा मस्जिद के इमाम इसरार हुसैन ने बताया कि रमजान माह का पहला अशरा रहमतों वाला होता है। इसके दो दिन शेष हैं। दूसरा अशरा मग्फिरत सोमवार से शुरू होगा। इसमें अल्लाह अपने बंदों पर रहमतों की बारिश करता है। नबी ए पाक ने बंदों को चार इस्लाह की ताकीद की है। कलमा ए इस्तगफार कसरत से पढें। गुनाहों से तौबा करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जहन्नुम से आजादी और जन्नत में मुकाम पाने को अल्लाह से लौ लगाएं।


मुकद्दस माह के पूरे रोजे रखें। गरीब यतीम बेसहारा लोगों की मदद करें। इसी माह में कुरान ए पाक नाजिल हुआ, इस महीने को खुदा की इबादत का माना गया है। रमजान का महीना रोजेदारों को अल्लाह की राह में समर्पित करने वाला और अल्लाह के नजदीक पहुंचने का मौका देता है। आखिर में उन्होंने नमाज की तरह रोजे को भी फर्ज बताया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed