फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances; murder alleged.

Sambhal News: गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

Wed, 26 Aug 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 26 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances; murder alleged.
रजपुरा (संभल)। गांव सिंघौला दौलत सिंह में मंगलवार की सुबह नौ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी रेखा की शादी तीन वर्ष पहले गांव सिंघौला दौलत सिंह निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। मृतका के भाई दिनेश का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास व देवर बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बताया कि करीब दो माह पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर बहन को घर से निकाल दिया था, तभी से वह मायके में रह रही थी। सोमवार की शाम पति और सास उसकी बहन को समझाकर ससुराल ले गए। आरोप है कि रात में उसकी बहन के साथ मारपीट की गई और मंगलवार की सुबह बहन का शव घर में पड़ा मिला।
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलने पर पहुंचकर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि रेखा नौ माह की गर्भवती थी, इसके बावजूद उसकी क्रूरता की गई। जबकि पति धर्मेंद्र का कहना है कि मंगलवार की सुबह पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed