{"_id":"6a8dfe6e5fb5f860db00f2d9","slug":"house-collapses-in-bajhangi-after-floodwaters-fill-the-foundation-sambhal-news-c-204-1-chn1003-132098-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बझांगी में नींव में बाढ़ का पानी भरने से गिरा मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बझांगी में नींव में बाढ़ का पानी भरने से गिरा मकान
Wed, 26 Aug 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। तीन दिन पहले गंगा बझांगी गांव तक पहुंचा पानी गांव निवासी शिवनारायण के मकान की नींव में भर गया। पानी भरने और नमी की वजह से मंगलवार को नींव धंस गई और मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकान में कोई नहीं था। हालांकि मकान में रखा घरेलू सामान नष्ट हो गया।
बझांगी गांव निवासी शिवनारायण के मकान के पीछे तीन दिन पहले गंगा का पानी भर गया था। नींव में पानी भरने की वजह से मंगलवार को नींव जमीन में धंस गई और मकान गिर गया। इससे कमरे में रखी गेहूं की कोठी टूट गई और उसमें भरा गेहूं फैल गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे से गेहूं निकालकर बोरियों में भरा।
सूचना पर बाढ़ चौकी प्रभारी और लेखपाल आकाश कुमार मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी। साथ ही खंड विकास अधिकारी कमल कांत ने एसडीओ पंचायत कुलदीप कुमार को मौके पर भेजकर जांच रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने बताया कि लेखपाल और एडीओ पंचायत की रिपोर्ट मिलने के बाद परिवार की पात्रता की जांच की जाएगी। पात्र पाए जाने पर नियमानुसार आवास योजना का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित परिवार को शीघ्र राहत और आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।