फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Warehouses of seven sugar wholesalers raided

Sambhal News: चीनी के सात थोक व्यापारियों के गोदामों पर छापा

Wed, 26 Aug 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 26 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Warehouses of seven sugar wholesalers raided
चंदौसी (संभल)। चीनी के बढ़ते दामों के बीच प्रशासन ने जमाखोरी रोकने के लिए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को एसडीएम सदर आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने चीनी के सात थोक व्यापारियों के गोदामों छापा मारकर स्टॉक की जांच की। साथ ही स्टॉक रजिस्टर समेत जरूरी अभिलेख खंगाले।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर टीम में शामिल क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राजेश कुमार, नायब तहसीलदार सत्येंद्र चाहल, लेखपाल शिवओम शर्मा ने मंडी क्षेत्र में गोपाल ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा। इसके बाद कुंदनलाल तोताराम, अमृतलाल किशनलाल, मनोहरलाल अशोक कुमार, मिश्रीलाल सुखलाल, ओम एंड संस तथा भजनलाल रामेश्वरदास के गोदामों की जांच की गई। छापे के दौरान टीम ने प्रत्येक बोरी की गिनती कर स्टॉक का मिलान किया। जांच में किसी भी व्यापारी के यहां निर्धारित सीमा चार हजार क्विंटल से अधिक स्टॉक नहीं मिला।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि भजनलाल रामेश्वरदास फर्म का पंजीकरण पोर्टल पर नहीं मिला, जिस पर पंजीकरण कराने और नियमानुसार स्टॉक का ब्योरा ऑनलाइन अपडेट करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन से पहले चीनी की कृत्रिम किल्लत पैदा कर मुनाफाखोरी करने वालों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed