फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Slogans of Mother India raised the spirit of patriotism

भारत माता के नारे लगा जगाई देशभक्ति की अलख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Slogans of Mother India raised the spirit of patriotism
संभल के चंदौसी चौराहे पर तिरंगा रैली यात्रा निकालते विद्युत विभाग के कर्मचारी। - फोटो : SAMBHAL
संभल। जिले में विभिन्न संगठनों, शैक्षिक संस्थानों व राजनैतिक दलों ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अलग-अलग तिरंगा रैली निकाली। साथ ही हाथों में तिरंगा झंडा लेकर लोगों को अपने-अपने घरों की छतों पर तिरंगा झंडे लगाने का आह्वान किया। इस बीच भारत माता की जय के नारे लगाकर लोगों में देशभक्ति की अलख जगाई।
विज्ञापन

चंदौसी रोड स्थित दून मॉर्डन पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। सौरभ जैन, आयुष सक्सैना, मोहम्मद हबीब, अमन रस्तोगी, कुमारी स्वाति, कुमारी इति, नाजिश, मद्दसिर, ताजीम आदि रहे। चौधरी सराय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सय्यद शान अली के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से लगाकर नागरिकों के मन में देशभक्ति की अलख जगाई।
विज्ञापन

इस दौरान शकीलुर्रहमान मलिक, हाजी यामीन, अकरम अल्वी, बब्बन अल्वी, वाहिद अल्वी, जुबैर अल्वी, उमर अंसारी, महबूब अब्बासी, तस्लीम कुरैशी, मोहम्मद नबी अंसारी, खुर्शीदा बेगम, नईमा बेगम, सय्यद सादिक अली, अब्दुल हकीम, जाकिर कुरैशी, अनवर किदवई, असलम खान, सुहैल अली, फारूक खान आदि मौजूद रहे। हयातनगर में विश्व हिंदू परिषद की ओर से निकाली तिरंगा रैली का शुभारंभ भाजपा पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने किया। इस दौरान संजीव गुप्ता, गणेश शर्मा, जयप्रकाश गुप्ता, दयानंद वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय, दीपा वार्ष्णेय, निशि वार्ष्णेय, अरविंद शर्मा, विपिन कुमार, मुनेंद्र पाल, देवेंद्र पाल, रोहिताश्व कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्तीपुरा इल्हा में अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सैनानी अली हुसैन के भाई अब्दुल गफ्फार व मोहम्मद जावेद अंसारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिलाध्यक्ष खिजर गौस, हाजी कय्यूम कुरैशी, सिफत जहरा, नौशाद शेख, युसुफ, इलियास, किशन, फैसल, आरिफ, शाकिर, सनी, नेत्रपाल, हबीब, उस्मान, हनीफ, शमीम, रहमान, नवेद, आकिल आदि मौजूद रहे। मोहल्ला लाडम सराय में आजाद समाज पार्टी की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला संयोजक सुधीर कुमार सागर रहे।
वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डाला। तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान उदय राज सिंह, सुमंत, प्रेम, अमन, राहुल, रामवीर, अनस, मोहित, मुख्तियार, दीपक, ललतेश, गिरवर, नीरज, ज्वाला प्रसाद आदि मौजूद रहे। शिव गोरख मंदिर समिति ने भी बैठक कर स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी दी। साथ ही अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने का आह्वान किया। इस दौरान पंडित राधेश्याम श्रीमाली, ज्वालेश श्रीमाली, भीकम सिंह, पप्पू, मनोज, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
गवां, रजपुरा में निकाली गई तिरंगा रैली
गवां। कस्बा गवां में रविवार की दोपहर केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। लोगों से अपने घर की छत पर तिरंगा झंडा लगाने का आवाहन भी किया। इस दौरान दीपक अग्रवाल, निशु शर्मा, मुनेंद्र राघव, डा. विजय सिंह, जयंती शर्मा, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं रजपुरा ब्लॉक के सफाई कर्मियों ने कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाल देशभक्ति का संदेश दिया। सहायक खंड विकास अधिकारी फारूक अली ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। संवाद

ग्रामीणों ने भी निकाली तिरंगा रैली
संभल। असमोली के गांव बाबू खेड़ा में ग्रामीणों ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा रैली का निकाली। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। रैली का नेतृत्व ग्राम प्रधान मोहम्मद सलीम ने किया। ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed