फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SIR: More than three lakh voters have decreased in the district

एसआईआर : जनपद में कम हो गए तीन लाख से ज्यादा मतदाता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
SIR: More than three lakh voters have decreased in the district
संभल। आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली में मतदाताओं की संख्या 1298006 हो गई है। इसमें संभल जिले की विधानसभा क्षेत्र संभल, चंदौसी, गुन्नौर और असमोली में 1251705 मतदाता शामिल हैं। जबकि आंशिक बिलारी क्षेत्र में 46306 मतदाता हैं। इन सभी चार विधानसभा क्षेत्र और आंशिक बिलारी क्षेत्र से 328013 मतदाता कम हो गए हैं। जिले में 79.71 प्रतिशत मतदाताओं की डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

एडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि मंगलवार को आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों की प्रति जनप्रतिनिधि व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी दे दी गई है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रपत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आगे कहा कि जिले में 857 मतदान केंद्र व 1792 मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन

आगे कहा कि यदि वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली में का नाम है तथा किसी कारणवश गणना प्रपत्र में मैपिंग नहीं की जा सकी है तो आयोग द्वारा निर्धारित घोषणा पत्र में संबंधित विवरण भरकर हस्ताक्षरित करते हुए प्रस्तुत करना होगा। अथवा आयोग द्वारा निर्धारित 13 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत कराना होगा। यदि मतदाता द्वारा साक्ष्य के रूप में आधार कार्ड प्रस्तुत किया जाता है तो उसके साथ 13 दस्तावेजों में से कोई एक अन्य दस्तावेज भी उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दस्तावेज मतदाता द्वारा अपने संबंधित बीएलओ को भी उपलब्ध कराएं। उनकी सुनवाई एवं सत्यापन संबंधी कार्रवाई छह जनवरी से 27 फरवरी की अवधि में संपन्न की जाएगी। कहा कि दावे/आपत्तियों की सुनवाई की कार्रवाई पूरी की जाएगी और निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन छह मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed