फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sharab taskaro ne police per ki firing

शराब तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग

Wed, 15 Nov 2017 01:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Wed, 15 Nov 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
sharab taskaro ne police per ki firing
गुन्नौर में पकड़े गए हरियाणा से शराब की तस्करी करने के आरोपी।
पुलिस की लगातार निगरानी के बावजूद मतदाताओं को मस्त करने के लिए प्रत्याशियों व उनके समर्थकों द्वारा शराब की तस्करी थम नहीं रही है। गुन्नौर कोतवाली पुलिस ने लगातार दूसरे दिन भी चेकिंग की तो तस्करों में पुलिस पर फायरिंग कर दी। घटना सोमवार की रात दस बजे गुन्नौर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर नूरपुर तिराहे के पास की है।
विज्ञापन



गुन्नौर कोतवाली को उपनिरीक्षक सचिन बालियान पुलिस बल के साथ रोड गस्त पर थे। जैसे ही उन्हें सामने से गवां की ओर से एक सेंट्रो कार आती हुई दिखी तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन कार चालक रुकने की बदाय पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने तत्काल कार की घेराबंदी की। कार को कब्जे में लिया गया। चालक समेत दो लोगों को पकड़ लिया गया। कार चालक का नाम सुनील तथा दूसरे का नाम सम्मी  निवासी सोनीपत बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि सुनील के पास से एक तमंचा, दो कारतूस जिंदा, एक खोखा तथा सम्मी के पास से एक चाकू बरामद किया गया है। कार से पांच पेटी हरियाणा मार्का शराब मिली है। शराब को निकाय चुनाव में उपयोग के लिए मंगाया गया था। मामले जांच की जा रही है कि शराब किसने मंगाई थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed