फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shabad Kirtan and Kavi Darbar organised on the occasion of Prakashotsav of Guru Gobind Singh Ji

Sambhal News: गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर शबद कीर्तन और कवि दरबार सजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Shabad Kirtan and Kavi Darbar organised on the occasion of Prakashotsav of Guru Gobind Singh Ji
चंदौसी(संभल)। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर मुख्य गुरु पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। देर शाम गुरुद्वारा परिसर में शबद कीर्तन के साथ ही कवि दरबार का आयोजन किया गया। इससे पूर्व लंगर का आयोजन किया गया। डीएम एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ ही राजनीतिक लोगों ने संगत की सेवा की और लंगर छका।
विज्ञापन


प्रकाशोत्सव में कई दिन से आजाद रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को गुरुद्वारे में दिल्ली से आए भाई गुरमीत सिंह ने सबद कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। शाम पांच बजे डीएम व एसपी ने गुरुद्वारा में पहुंच कर माथा टेका और सिख समाज के लोगों को बधाई दी। गुरुद्वारा कमेटी ने डीएम व एसपी को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पूरा गुरुद्वारा रंग बिरंगी लाइट और फूलों व गुब्बारों से सजाया गया। दोपहर दो बजे से गुरुद्वारा परिसर में लंगर का आयोजन किया गया। इसके अलावा काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर छका। देर शाम गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इसमें शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गोपाल सिंह, चरन सिंह मल्होत्रा हरचरण सिंह, हरमीत सिंह, स्वर्ण सिंह, देवेंद्र सिंह छाबड़ा, जसवंत सिंह तनेजा, गुरबक्श सिंह, कमलजीत सिंह नरूला, सत्येंद्र सिंह राजपाल, महेंद्र पाल सिंह सेठी, सुनील कुमार, भूपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed