फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Seven teachers of the district will teach coding and HTML to the children.

Sambhal News: जिले के सात शिक्षक बच्चों को पढ़ाएंगे कोडिंग व एचटीएमएल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Seven teachers of the district will teach coding and HTML to the children.
चंदौसी। संभल जिले के सात चयनित शिक्षकों का कंप्यूटर आधारित विशेष प्रशिक्षण हाल ही में आईआईटी कानपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का आयोजन एससीईआरटी उत्तर प्रदेश के माध्यम से किया गया, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीक और कोडिंग से जोड़ना रहा। प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी शिक्षकों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन


संभल जनपद से चयनित सात शिक्षकों ने आईआईटी कानपुर में पांच दिन की ऑफलाइन और सात दिन की ऑनलाइन ट्रेनिंग प्राप्त की। इन शिक्षकों में हिना तबस्सुम, राखी अग्रवाल, साध्वी शर्मा, अभिषेक रस्तोगी, सचिन सक्सेना, सीपी शर्मा, सुभाष सिंह शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को स्क्रैच, पाइथन, कोडिंग, एचटीएमएल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। शिक्षकों ने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और डिजिटल टूल्स का व्यावहारिक ज्ञान भी हासिल किया।
विज्ञापन

जिले की दो शिक्षिकाओं हिना तबस्सुम और राखी अग्रवाल ने सीमेट प्रयागराज से आईसीटी मास्टर ट्रेनर का प्रमाणपत्र भी प्राप्त किया है। अब दोनों शिक्षिकाएं मास्टर ट्रेनर के रूप में डायट में अन्य अध्यापकों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करेंगी। इससे जिले में डिजिटल शिक्षा को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। बीएसए अलका शर्मा ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलती है और सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed