फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Seven members of Bhatia gang caught by Hayatnagar police, cash and jewelery recovered

भटिया गिरोह के सात सदस्य हयातनगर पुलिस ने पकड़े, नकदी व जेवर बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Seven members of Bhatia gang caught by Hayatnagar police, cash and jewelery recovered
संभल। हरियाणा और राजस्थान के शातिर ठग पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। इस गिरोह में एक महिला और छह पुरुष हैं। यह आरोपी सर्राफा कारोबारियों को असली के साथ नकली सोना बेचने का काम करते थे। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह लोग रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर भी नशीला पदार्थ देकर चोरी की घटनाएं करते थे। पुलिस ने नकदी और सोने के जेवर बरामद किए हैं। चोरी की बाइक और नशीली दवाइयां मिली हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह हयातनगर थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि हसनपुर मुंजब्ता रोड पर कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश दी। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। पुलिस ने सख्ती की तो आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह लोग ठगी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपियों ने अपनी पहचान राजस्थान के जिला अलवर थाना माला खेड़ा अंतर्गत गांव पृथ्वीपुरा निवासी रघुवीर नायक, जिला करोली के थाना नई मंडी निवासी लाखन, हरियाणा के जिला मेवात निवासी सुरेश, संजय, जिला रेवाड़ी निवासी हरकेश, बीना और उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा निवास समंदर सिंह के रूप में कराई। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सितंबर 2020 में हयातनगर के एक सराफा कारोबारी को नकली सोना देकर 15 लाख की धोखाधड़ी कर गए थे।
विज्ञापन

अब भी किसी घटना को अंजाम देने आए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.14 लाख रुपये, 26 चीजें पीली धातु की, चोरी की तीन बाइक और नशीला पाउडर बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर हयातनगर सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि राजस्थान और हरियाणा का भटिया गिरोहै। लोगों को झांसे में लेकर ठगी की घटनाएं अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक,चक्रेश मिश्र ने कहा कि हयातनगर पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। ठगी और चोरी किया गया सामान भी मिला है। आरोपी नकली सोना दिखाकर असली सोना ठग रहे थे। इस गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed