फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sent three sanitation workers sitting on Babu's chair for a decade on original deployment

एक दशक से बाबू की कुर्सी पर बैठे तीन सफाई कर्मियों को मूल तैनाती पर भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sent three sanitation workers sitting on Babu's chair for a decade on original deployment
नगर पालिका परिषद में करीब एक दशक से बाबू के पद पर कार्य कर रहे सफाई कर्मियों को उनके मूल पदों पर भेजने के आदेश हो गए हैं। यह कर्मचारी गलत तरीके से बाबू बने बैठे थे। इन कर्मचारियों का 2012 में तत्कालीन ईओ राजकुमार गुप्ता ने प्रमोशन निरस्त कर दिया था और मूल तैनाती के पद पर नियुक्त किए जाने के आदेश किए थे। निरस्त की कार्रवाई तो हो गई लेकिन यह सफाई कर्मचारी बाबू की कुर्सी दबाए बैठे रहे। नगर पालिका के प्रभारी/एडीएम केके अवस्थी के आदेश पर अब कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद, संभल में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सफाई कर्मियों के स्थान को भरने के लिए वर्ष 2007 में धर्मेंद्र, प्रहलाद और मोइन की सफाई कर्मचारियों के पद पर नियुक्ति की गई थी। बताते हैं कि वर्ष 2009 में तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने छह सदस्य समिति गठित की। इस समिति ने धर्मेंद्र, प्रहलाद और मोईन को गलत तरीके से प्रमोशन कर दिया। और यह सफाई कर्मचारी बाबू के पद पर कार्य रहे थे। वर्ष 2011 में अधिशासी अधिकारी राजकुमार गुप्ता आए तो उन्होंने इस मामले को देखा। जिसके बाद इन सभी कर्मचारियों का प्रमोशन निरस्त करते हुए मूल तैनाती पर तैनात करने के आदेश कर दिए थे। तत्कालीन अधिशासी अधिकारी का तबादला होने के बाद नए अधिशासी अधिकारी ने कार्रवाई को स्वीकार किया पर मूल तैनाती पर नहीं भेजा। बल्कि इन्हें ही बाबू माना गया और अटैचमेंट के रूप में यह कार्य करते रहे। हालांकि वेतन सफाई कर्मचारी का ही मिलता है लेकिन रसूख के चलते यह तीनों कर्मचारी बाबू होने का रौब झाड़ते रहे। अब जिलाधिकारी मनीष बंसल से इसकी शिकायत हुई तो मामले का अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी ने संज्ञान लिया। ईओ रामपाल यादव ने बताया कि प्रभारी/एडीएम केके अवस्थी की ओर से धर्मेंद्र, प्रहलाद और मोईन को मूल पदों पर भेजने का आदेश किया गया है। यह तीनों कर्मचारी सफाई कर्मचारी हैं और जिन पदों पर काम कर रहे थे उस पर यह काम नहीं कर सकते।
विज्ञापन

मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं था। जिलाधिकारी से शिकायत की गई। जिसके बाद यह मेरे संज्ञान में आया। यह तीनों सफाई कर्मचारी हैं और बाबू का काम नहीं कर सकते। इसलिए कार्रवाई की गई है। और इनके मूल पदों पर तैनाती के आदेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केके अवस्थी, एडीएम/ प्रभारी, नगर पालिका परिषद, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed