फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Seeing the development of Kashmir, people of PoK can soon join India: Rajnath Singh

कश्मीर के विकास को देखकर पीओके के लोग जल्द आ सकते है भारत के साथ : राजनाथ सिंह

Wed, 10 Apr 2024 11:17 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 10 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Seeing the development of Kashmir, people of PoK can soon join India: Rajnath Singh
चंदौसी (संभल)। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत ताकतवर देश बता है। दुनिया के देश इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि हम कश्मीर से अनुच्छेद (धारा) 370 हटाएंगे और प्रधानमंत्री ने चुटकी बजाकर ऐसा कर दिखाया। अब ऐसा लगता है कि कश्मीर के विकास को देखकर पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) के लोग जल्द ही भारत के साथ आ सकते हैं।
विज्ञापन




बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चंदौसी के आशीष गार्डन में भाजपा सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सारे देश में करिश्मा हो रहा है। जनता ने इस बार मन बना लिया है कि नरेंद्र मोदी को 400 से अधिक सीटों के साथ पीएम बनाना है। इसके पीछे तर्क है। चुनावी घोषणा पत्र में अब तक जो भी हमने कहा है, उसे पूरा किया है। पहले राजनीतिक पार्टियां कहती कुछ थीं, करती कुछ और थीं। इस कारण राजनीतिक पार्टी और नेताओं से जनता का विश्वास कम होता चला गया। भाजपा ने उसे समझा और विश्वास को हासिल किया है। देश में बिना भेदभाव के विकास किया। हिंदू-मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी को बिना जातपात के योजनाओं का लाभ दिलाया। बुलेट ट्रेन तक भारत में चलने लगी। अरब के पांच देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से पीएम मोदी को नवाजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed