फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Security increased at Sambhal Jama Masjid, police, PAC and RRF deployed from several police stations

Sambhal News: संभल जामा मस्जिद की बढ़ाई सुरक्षा, कई थानों की पुलिस, पीएसी और आरआरएफ तैनात

Thu, 21 Nov 2024 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 21 Nov 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Security increased at Sambhal Jama Masjid, police, PAC and RRF deployed from several police stations
संभल। संभल जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर के दावे पर मंगलवार को सर्वे के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। बुधवार को मस्जिद की सुरक्षा में कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ को तैनात कर दिया है। एहतियाती तौर पर मस्जिद के दो रास्ते बंद कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी निगरानी कर रहे हैं। एएसपी श्रीश्चंद्र ने कमेटी से वार्ता कर सहयोग करने का आग्रह किया है। शाम के समय एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने भी पैदल मार्च शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मस्जिद की सुरक्षा के लिए एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरआरएफ तैनात की गई है। कई थानों की फोर्स भी लगाई है। बताया कि मस्जिद को जाने वाले कोटपूर्वी और मुख्य बाजार वाले रास्ते को बंद करा दिया है। कोर्ट कमिश्नर ने पहले दिन सर्वे पूरा कर लिया है। अब न्यायालय का जो आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा। मालूम हो चंदौसी स्थित जिला न्यायालय में सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य कुमार सिंह की कोर्ट में जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का वाद दाखिल किया है। इसमें वादी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरिशंकर जैन, पर्थ यादव, महंत ऋषिराज गिरि, राकेश कुमार, जीतपाल सिंह यादव, मदनपाल, वेदपाल, दीनानाथ हैं। मस्जिद कमेटी समेत पांच को पार्टी बनाया है। 29 अप्रैल तक सर्वे रिपोर्ट दी जानी है। एडवोकेट कमिशन की ओर से न्यायालय में रिपोर्ट पेश की जाएगी।
विज्ञापन


शहर में भी तैनात की पुलिस
शहर के शंकर चौराहा और आर्य समाज मार्ग पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। आरआरएफ भी लगाई गई है। एसपी का कहना है कि एहतियाती तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। शहर का भ्रमण कर शांति बनाए रखने की अपील की है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया है। यदि कोई अफवाह फैलाता है या माहौल खराब करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी से आग्रह किया है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अपने अपने कार्य करें। कहीं कोई असमाजिक तत्व सक्रिय होता है तो पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को कब क्या हुआ
सुबह 11 बजे- वाद दायर किया
दोपहर 1 बजे- सुनवाई हुई
शाम 4 बजे- कोर्ट कमिश्नर का आदेश हुआ
शाम 5 बजे- जिला जज ने फाइल देखी
शाम 5.30 बजे- वादी और कोर्ट कमिश्नर डीएम से मिले
शाम 6 बजे- कोर्ट कमिश्नर सर्वे के लिए संभल जामा मस्जिद पहुंचे
रात 7.30 बजे- सर्वे कर बाहर आए

कोट
एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरआरएफ की एहतियाती तौर पर संभल में मुस्तैद की है। कई थानों की फोर्स लगाई है। भ्रमण कर लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया है। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed