फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Secretaries staged a sit-in protest against online attendance by stopping work.

Sambhal News: कार्य बंदकर सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Secretaries staged a sit-in protest against online attendance by stopping work.
सरायतरीन(संभल)। पवांसा में बीडीओ कार्यालय पर ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति द्वारा छह दिवसीय आंदोलन के पहले दिन शुक्रवार को ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी और अन्य विभाग के कार्यों को लेकर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य सचिव को संबोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन बीडीओ अमरजीत सिंह को सौंपा। सचिवों ने कार्य नहीं किया और क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल में भी शामिल नहीं हुए। ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के ब्लॉक महामंत्री अजीत सिंह ने बताया कि सचिव के कार्य की प्रवृत्ति क्षेत्र और फील्ड पर आधारित है। ऐसे में ऑनलाइन उपस्थिति कार्य की प्रवृत्ति के अनुकूल और अनुरूप नहीं है। एक सचिव को कई कई ग्राम पंचायतों का कार्य मिला है। किसी एक निश्चित स्थान और समय पर ऑनलाइन उपस्थिति अंकित करना संभव नहीं है। ग्राम स्तरीय कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति अंकित करने की सामान्य व्यवस्था होनी चाहिए। सचिव ऑनलाइन उपस्थिति और अन्य विभागों के कार्य से तनाव में रह रहे हैं। कहा कि पांच से 10 दिसंबर तक शांतिपूर्ण आंदोलन ब्लॉक स्तर पर रहेगा। शासन द्वारा समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया जाता है तो आंदोलन और विरोध तेज किया जाएगा। इस दौरान नवनीत कुमार मिश्रा, गौरव सागर, संजय कुमार, सुहेल खान, रामौतार गौतम आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed