फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SDM arrived to inspect the dilapidated building on complaint from DM

एसडीएम ने किया जर्जर मकान का निरीक्षण, दिए गिराने के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
SDM arrived to inspect the dilapidated building on complaint from DM
चंदौसी। बरसात के मौसम में जर्जर मकानों के गिरने का भय बना रहा है। बुधवार को बारिश के डीएम से शिकायत के बाद एसडीएम चंदौसी ने बिसौली गेट स्थित एक जर्जर मकान का निरीक्षण किया। स्वामी से मकान खाली करने व नगर पालिका को मकान गिराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला बिसौली गेट निवासी सौरभ गुप्ता ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि बिसौली गेट स्थित मकान में वह, उनका भाई प्रहलाद कुमार व ताई मायादेवी रहते हैं। मकान जर्जर हालत में होने के कारण गिराऊ स्थिति में है। वह मकान को गिराने के लिए अपना स्वीकृति पत्र नगर पालिका को दे चुके हैं। मगर इसके बाद भी नगर पालिका की ओर से मकान नहीं गिराया जा रहा है। जबकि माया देवी व उनके पुत्र मकान को गिरने नहीं दे रहे हैं। सौरभ कुमार ने जिलाधिकारी से मकान गिरवाने की गुहार लगाई है। बुधवार को फोन पर डीएम से दोबारा शिकायत पर एसडीएम चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित ने बिसौली गेट स्थित एक जर्जर मकान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दोपहर डेढ़ बजे पहुंचे एसडीएम ने मकान स्वामी सौरभ कुमार व मायादेवी से शीघ्र ही मकान खाली करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मकान खाली होने के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा मकान को गिरा दिया जाएगा। इसके बाद मकान के एक हिस्सेदार सौरभ कुमार ने सामान निकाल उसे खाली कर दिया और ताला लगाकर चाबी नगर पालिका के जेई केके अग्रवाल के हवाले कर दी। जबकि मकान की दूसरी स्वामी माया देवी द्वारा मकान खाली नहीं किया गया है। क्योंकि दोनों में पिछले काफी समय से विवाद की स्थिति बनी हुई है। एसडीएम ने को उन्होंने गुरुवार को खाली कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed