फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sandhiawastha me yuvak ki maut, hatya ka aaroop

संदिग्धावस्था में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 14 Nov 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Tue, 14 Nov 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
sandhiawastha me yuvak ki maut, hatya ka aaroop
विजय का फाइल फोटो।
दहेज हत्या के आरोप में वांछित चल रहे युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। युवक का शव गांव के ही जंगल में पड़ा मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मां ने पुत्रवधू के मायके वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस युवक की तलाश में थी। 
विज्ञापन


हयातनगर थानाक्षेत्र के गांव सिहावली निवासी राजेन्द्र के बेटे विजय सिंह की शादी पांच साल पहले गुन्नौर थानाक्षेत्र के गांव गंगावास निवासी भगवानदास की बेटी नेक्सी से हुई थी। परिवार में विवाद होने पर नेक्सी मायके चली गई थी। 10 अक्टूबर को विजय सिंह का छोटा भाई मलिया भाभी नेक्सी को उसके मायके से लेकर सिहाबली लौट रहा था। रास्ते में ही लधनपुर के निकट हादसे में नेक्सी की मौत होने की बात बताई गई थी। तब पुलिस ने जांच की थी। साथ ही, नेक्सी के मायके वालों ने हादसे की बात को नाटक बताते हुए हत्या करने का आरोप लगाया था। तहरीर के बाद पुलिस ने नेक्सी के पति विजय सिंह, ससुर राजेन्द्र, देवर मलिया और सास सावित्री के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने विजय सिंह और राजेन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि नामजद मलिया व सावित्री पकड़ से दूर थे।
विज्ञापन


इस बीच सोमवार की सुबह मलिया का शव गांव के निकट उसके ही खेत में पड़ा मिला तो सूचना पर गांव के तमाम लोग वहां पहुंच गए। युवक की गर्दन पर चोट के निशान दिख रहे थे। मौके पर पहुंची मां सावित्री व दूसरी महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल करके युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, युवक की मां ने दूसरे बेटे विजय सिंह के ससुराल वालों पर मलिया की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस को तहरीर देने की तैयारी चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed