{"_id":"60d0e0ba8ebc3ef75470f2ee","slug":"sambhals-farmers-went-to-ghazipur-border-sambhal-news-mbd3930512198","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल समेत पश्चिमी यूपी से गाजीपुर बॉर्डर कूच कर गए सैकड़ों किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल समेत पश्चिमी यूपी से गाजीपुर बॉर्डर कूच कर गए सैकड़ों किसान
विज्ञापन
संभल। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक (असली) के बैनर तले संभल समेत पश्चिमी यूपी के सैकड़ों किसान तय कार्यक्रम के तहत गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच कर गए। गाजीपुर बॉर्डर पर ही शाम को किसानों की महापंचायत हुई। जिसमें बिना मांगे पूरी हुए किसानों से वापस नहीं लौटने का आह्वान किया गया।
सोमवार को संभल जिले से गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए तीनों कानूनों के विरोध में भाकियू असली के द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार से इन कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की जा रही है। संभल जिले के प्रशासन के द्वारा पुलिस की मदद से युवा किसान नेता को नजरबंद कर रोकने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन बावजूद इसके किसान बड़ी संख्या में गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच गए हैं।
किसान आंदोलन को तेज किया जाएगा। किसानों को जागरूक कर आंदोलन में शामिल होने के लिए मनाएंगे। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने बताया कि आंदोलन में शामिल होने वाले संभल के प्रमुख किसानों में जयवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, संजीव गांधी, अर्जुन सिंह, सत्तार खां, जीतपाल सिंह, प्रकाशवीर, मोरध्वज यादव, सुलेमान, वारिश, आबुल हसन, ऋषभ चौधरी, नईम खां, अनीस अहमद, जीशान, अजयपाल सिंह आदि हैं।