फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal violence: Judicial commission team come again next week,record statements officers and victims

संभल हिंसा: न्यायिक आयोग की टीम अगले सप्ताह फिर आएगी, अफसरों और पीड़ितों के दर्ज करेगी बयान

Sun, 01 Dec 2024 05:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 01 Dec 2024 05:39 PM IST
सार

संभल बवाल की जांच के लिए न्यायिक आयोग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मस्जिद कमेटी और पुलिस अधिकारियों से जानकारी भी ली। टीम ने जामा मस्जिद और आसपास के इलाकों का मुआयना कर बवाल से जुड़े सवालों के जवाब मांगे। सोमवार को बयान दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Sambhal violence: Judicial commission team come again next week,record statements officers and victims
संभल पहुंची न्यायिक जांच आयोग की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

न्यायिक जांच आयोग की टीम रविवार की सुबह 10.30 बजे संभल पहुंची। इसमें आयोग के अध्यक्ष हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवेंद्र अरोड़ा और सदस्य पूर्व डीजीपी एके जैन शामिल थे। सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव अमित मोहन नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


आयोग अध्यक्ष औ सदस्य ने जामा मस्जिद पहुंचकर मस्जिद कमेटी से जानकारी ली। इसके बाद जामा मस्जिद के उस इलाके में पहुंचे जहां 24 नवंबर को बवाल हुआ था। मस्जिद के आसपास घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


जहां पुलिस और भीड़ में झड़प हुई थी मौके पर मौजूद एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बवाल की जानकारी बिंदुवार बताई। इसके बाद टीम नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा पहुंची। दोनों स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने आयोग की टीम को भीड़ के एकत्र होने और बवाल के बाद लौटने वाले रास्ते दिखाए। इसके टीम लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंची। वहां कुछ देर तक अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद रवाना हो गई।

मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि न्यायिक आयोग की टीम ने अभी घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। सोमवार को टीम दोबारा आएगी और बयान दर्ज करने के साथ अन्य कार्रवाई पूरी करेगी।

टीम द्वारा जो सवाल पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से किए गए उनका जवाब दिया है। मस्जिद कमेटी से भी टीम ने बात की है। मालूम हो 24 नवंबर को संभल जामा मस्जिद का सर्वे होने के दौरान बवाल हो गया था। इस बवाल में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसी मामले की जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन हुआ है।

Sambhal violence: Judicial commission team come again next week,record statements officers and victims
संभल पहुंची न्यायिक जांच आयोग की टीम - फोटो : संवाद

टाइमलाइन

  • सुबह 10.30 टीम संभल कोतवाली पहुंची।
  • सुबह 10.40 बजे जामा मस्जिद के पीछे बवाल वाले स्थान को देखा।
  • सुबह 10.55 बजे जामा मस्जिद में टीम दाखिल हुई।
  • सुबह 11 बजे टीम मस्जिद से बाहर निकल आई। कोतवाली के लिए चली गई
  • सुबह 11.15 बजे नखासा तिराहा पहुंची, 10 मिनट घटनास्थल देखा।
  • सुबह 11.30 बजे हिन्दूपुरा खेड़ा टीम पहुंची।
  • सुबह 11.45 तक घटनास्थल की जानकारी ली।
  • सुबह 11.55 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस टीम पहुंची।
  • दोपहर 12.30 बजे एएसपी कार्यालय के लिए टीम रवाना हो गई।

Sambhal violence: Judicial commission team come again next week,record statements officers and victims
संभल पहुंची न्यायिक जांच आयोग की टीम - फोटो : संवाद

दो महीने तक चलेगी जांच, घटना की तह तक पहुंचा जाएगा

आयोग के अध्यक्ष हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवेंद्र अरोड़ा ने संभल से जाते हुए मीडिया से कहा कि यह जांच अभी दो महीने तक चलेगी। घटना की तह तक पहुंचा जाएगा। अभी आयोग की टीम ने घटना की प्राथमिक जानकारी हासिल की है और घटनास्थल का मुआयना किया है।

जिससे स्थिति को समझा जा सके। अभी तो अधिकारी व आम लोगों के बयान दर्ज होने के साथ ही अन्य कार्रवाई को पूरा किया जाना बाकी है। इसके चलते ही दो महीने का समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed