फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: Threat to kill MP Burke and his father by entering their house

Sambhal : सांसद बर्क और उनके पिता को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, तहरीर में बताया कौन है आरोपी

Sat, 28 Dec 2024 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Dec 2024 06:04 AM IST
सार

सांसद के घर पर केयर टेकर के रूप में काम करने वाले लोधी सराय निवासी कामिल ने तहरीर दी है। इसमें कहा है कि दूसरे समुदाय का यह युवक 20 दिसंबर को जामा मस्जिद में घुसने का प्रयास कर चुका है, वही अब धमकी देकर गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Sambhal: Threat to kill MP Burke and his father by entering their house
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सांसद जियाउर्रहमान और उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है। सांसद के घर पर केयर टेकर के रूप में काम करने वाले लोधी सराय निवासी कामिल ने तहरीर दी है। इसमें कहा है कि दूसरे समुदाय का यह युवक 20 दिसंबर को जामा मस्जिद में घुसने का प्रयास कर चुका है, वही अब धमकी देकर गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे एक युवक घर में आया था। जिसने सांसद जियाउर्रहमान और उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क के बारे में पूछा। जब उसको बताया गया कि इस समय दोनाें लोग घर पर नहीं है तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। कहा कि सांसद और उसके पिता ने बहुत परेशान किया है। वह जान ले लेगा। जब विरोध किया तो वह गाली गलौज करता हुआ भाग गया।
विज्ञापन


तहरीर में कहा है कि धमकी देने वाला युवक 20 दिसंबर को जामा मस्जिद में भी घुसने का प्रयास कर चुका है। वह माहौल खराब करना चाहता है। तहरीर में कहा है कि सांसद और उनके पिता की जान को खतरा है। इसलिए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, दूसरी ओर थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed