फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Those who attacked Naib Tehsildar and beat up driver were caught, two accused were sent to jail

संभल: नायब तहसीलदार पर हमला करने और चालक को पीटने वाले पकड़े, दो आरोपियों को भेजा गया जेल

Thu, 28 Sep 2023 10:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 28 Sep 2023 10:29 AM IST
सार

नायब तहसीलदार बकाएदारों से वसूली के लिए गांव रसूलपुर धतरा जा रहे थे। रास्ते में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखी तो उन्होंने पूछताछ की। इससे खनन माफिया बिगड़ गए और उन्होंने हमला कर दिया।

विज्ञापन
Sambhal: Those who attacked Naib Tehsildar and beat up driver were caught, two accused were sent to jail
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के नायब तहसीलदार अनुज कुमार पर हमला करने और उनके चालक को पीटने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। हयातनगर थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि बुधवार को गांव रसूलपुर धतरा निवासी पुच्ची उर्फ उरमान और बाबू उर्फ रिजवान को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसमें पांच नामजद और अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। मालूम हो मंगलवार को नायब तहसीलदार गांव रसूलपुर धतरा की ओर बकाएदारों से वसूली के लिए जा रहे थे। रास्ते में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली। पूछताछ करने पर खनन माफिया बिगड़ गए और उन्होंने हमला कर दिया।
विज्ञापन


इसमें नायब तहसीलदार और उनके अर्दली ने तो भागकर जान बचाई। नायब तहसीलदार की गाड़ी का चालक दीपक को आरोपियों ने पकड़ लिया था। जमकर मारपीट की थी। इसी क्रम में पुलिस ने नायब तहसीलदार की तहरीर पर जानलेवा हमला व अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी का कहना है कि अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed