फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhal sp sent latter to commissioner for oxygen

सांसद ने जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था के लिए मंडलायुक्त को भेजा पत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
sambhal sp sent latter to commissioner for oxygen
संभल। सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने मंडलायुक्त का पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था कराने के लिए मांग की है। जिससे लोगों को भटकना न पड़े। साथ ही अवगत कराया है कि संभल जिले में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते लोगों की जान जा रही है। मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में उन मरीजों को दिक्कत हो रही है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसलिए पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाए। रविवार को भेजे पत्र में सांसद ने कहा है कि ऑक्सीजन की किल्लत संभल में काफी है।
विज्ञापन

इसकी लगातार लोग शिकायत कर रहे हैं। निजी अस्पतालों में मरीजों को यह कहकर भर्ती नहीं किया जा रहा है कि उनके पास ऑक्सीजन नहीं है। यदि ऐसा हाल रहा तो लोगों की तड़पते हुए जान चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। कहा है कि इस कोरोना की महामारी में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। निजी अस्पतालों का खर्च उठाने की हिम्मत नहीं है। और सरकारी अस्पताल में भटकाया जा रहा है। ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था जिले में कर दी जाए तो हालात पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed