फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Paddy Procurement: Zero tally on day one... farmers did not turn up.

Sambhal News: धान खरीदः पहले दिन का खाता शून्य...नहीं पहुंचे किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Paddy Procurement: Zero tally on day one... farmers did not turn up.
चंदौसी। धान खरीद के लिए जनपद में सरकारी क्रय केंद्रों का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। खरीद सीजन 15 फरवरी 2027 तक चलेगा। पहले दिन आधे-अधूरे क्रय केंद्र खुल सके। कहीं रंग रोगन का कार्य चलता मिला तो कहीं केंद्र इंचार्ज किसानों के इंतजार में बैठे मिले। किसानों के न पहुंचने से पहले दिन धान खरीद का खाता नहीं खुल सका।
विज्ञापन

जनपद में कुल 52 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। तहसील संभल क्षेत्र में 22, चंदौसी क्षेत्र में 17 व गुन्नौर तहसील क्षेत्र में 13 सरकारी धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिनमें खाद्य विभाग के 17, पीसीएफ के 18, पीसीयू के 15 तथा भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के 02 क्रय केंद्र शामिल हैं। सोमवार से खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन धान क्रय केंद्र आधे-अधूरे खुले मिले।
विज्ञापन

पांच अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर धान क्रय केंद्रों को लेकर समीक्षा बैठक हुई थी। जिसमें 15 अक्तूबर से जनपद में धान क्रय केंद्रों का संचालन शुरू करने की बात तय गई थी। जिला विपणन अधिकारी संजीव राय ने बताया कि अचानक ही शासन से 12 अक्तूबर को क्रय केंद्रों का संचालन शुरू करने का आदेश मिला। इसके बाद सभी जगह क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। हालांकि पहले दिन किसान क्रय केंद्रों पर धान लेकर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदौसी मंडी समिति दोपहर 3:21 बजे
चंदौसी तहसील क्षेत्र में कुल 17 क्रय केंद्र प्रस्तावित हैं। चंदौसी मंडी समिति में कुल तीन क्रय केंद्र खोले जाने हैं। दो आरएफसी और एक पीसीएफ का खोला जाना है। पहले दिन दोपहर 3.21 बजे चंदौसी मंडी समिति पहुंचे तो यहां आरएफसी के दो केंद्र खुले मिले। यहां क्रय केंद्र इंचार्ज मनीष मिश्रा स्टाफ के साथ बैठे मिले। हालांकि पहले दिन यहां कोई खरीद नहीं हुई। न ही कोई किसान धान लेकर क्रय केंद्रों पर पहुंचा।

बबराला मंडी समिति दोपहर 3.30 बजे
गुन्नौर तहसील क्षेत्र में कुल 13 क्रय केंद्र प्रस्तावित हैं। बबराला मंडी समिति के अंतर्गत बबराला और जुनावई क्षेत्र में कुल 9 क्रय केंद्र हैं। बबराला मंडी समिति में 3.03 बजे करीब पहुंचे तो वहां क्रय केंद्र पर मजदूर सफाई और रंग रोगन का कार्य करते हुए मिला। कोई कांटा नहीं लगा था और बारदाना भी नहीं था।

फार्मर आईडी के किसानों को पंजीकरण की जरूरत नहीं
शासन ने इस बार कॉमन धान का मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड का 2461 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। जिला विपणन अधिकारी संजीव राय ने बताया कि जिन किसानों पर फार्मर आईडी है, उन्हें अपना धान बेचने के लिए पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। बिना फार्मर आईडी वाले किसानों को पंजीकरण कराना होगा। जिन किसानों ने पंजीकरण नहीं कराया है वह शीघ्र पंजीकरण करा लें।


पहले दिन नहीं हुई बोहनी
संभल। धान खरीद के पहले दिन सोमवार को क्रय केंद्रों को कुछ अधिकारी और कर्मी नजर आए। जबकि खरीद नहीं हो सकी। क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हावी दिखीं। कहीं पर केवल बैनर लगाया गया तो कहीं पर बोरे, तौल मशीन के इंतजाम नहीं हो पाए। क्योंकि खरीद केंद्र अधूरी तैयारियों के साथ खोले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed