फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villager dies after being pushed during a dispute between uncle and nephews.

Sambhal News: चाचा-भतीजों में विवाद, धक्का लगने से ग्रामीण की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Villager dies after being pushed during a dispute between uncle and nephews.
सिरसी। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव ऐंजरी में रविवार शाम घर के सामने बनी पेड़ी टूटने को लेकर सगे चाचा-भतीजों के परिवारों में विवाद हो गया। आरोप है कि धक्का लगने से हरपाल (56) सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। परिजन उन्हें संभल के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संभल सीओ कुलदीप सिंह का कहना है कि मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मृतक हरपाल के बेटे चंदन सिंह ने बताया कि पिता ने धान बेचे थे। रविवार शाम धान खरीदने वाला व्यापारी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर पहुंचा था। इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से ताऊ के घर की सीढ़ी टूट गई। इस बात को लेकर ताऊ के बेटे घर से बाहर आ गए। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया है कि ताऊ के बेटों ने पहले गाली-गलौज की और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसके पिता को धक्का दे दिया गया, जिससे वह सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। बताया कि संभल के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सीओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed