फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dispute between couple; woman feeds poison to three children.

Sambhal News: दंपती में विवाद, महिला ने तीन बच्चों को खिलाया जहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Dispute between couple; woman feeds poison to three children.
कैलादेवी। थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव में दंपती में विवाद के कारण एक महिला ने सोमवार सुबह अपने तीन बच्चों को कीटनाशक पदार्थ खिलाया। इससे बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में बच्चों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला ने खुद भी जान देने का प्रयास किया। परिजन और ग्रामीणों ने उसे किसी तरह रोक लिया। इसी दौरान बच्चों की हालत बिगड़ने की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को हुई। इसके बाद ही बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का अपने पति से कई दिन से विवाद चल रहा था। महिला का पति शराब का आदी है।
विज्ञापन

इसके चलते पति-पत्नी में आए दिन कहासुनी होती रहती थी। रविवार देर शाम महिला का पति नशे की हालत में घर पहुंचा था। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे महिला ने अपनी चार वर्षीय बड़ी बेटी और ढाई वर्षीय जुड़वा बेटी व बेटे को कीटनाशक दवा खिलाई। निजी अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि बच्चों को कोई पदार्थ दिया गया है। इससे उनकी हालत बिगड़ी थी। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, महिला और उसके पति के बीच लंबे समय से विवाद था। पति शराब का सेवन करता है। इसी कारण घर में अक्सर झगड़े होते थे। रविवार की देर शाम पति नशे की हालत में घर आया। इससे विवाद और गहरा गया। इसी विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया।
--------------------------------
मामले की जानकारी मिली है। थाना पुलिस को जांच-पड़ताल के लिए लगाया गया है। किसी भी पक्ष ने अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
कुलदीप सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed