फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers' issues echoed at the BKU's Mahapanchayat.

Sambhal News: भाकियू की महापंचायत में गूंजे किसानों के मुद्दे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers' issues echoed at the BKU's Mahapanchayat.
संभल। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की महापंचायत में अधिग्रहित होने वाली भूमि का सर्किल रेट दोगुना करने की मांग फिर उठी। किसानों ने मुरादाबाद-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे को गांवों के बीच से निकालने के बजाय जंगल से बाईपास बनाकर निकालने की भी मांग की। महापंचायत के बाद संगठन ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में यह महापंचायत हुई। इसमें किसानों और ग्रामीणों ने हाईवे तथा गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी समस्याएं उठाईं। किसान नेताओं का कहना था कि वर्ष 2016 के बाद सर्किल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उनका तर्क है कि प्रतिवर्ष 10 फीसदी वृद्धि के हिसाब से अब तक करीब 100 फीसदी बढ़ोतरी होनी चाहिए। इसी आधार पर उन्होंने अधिग्रहित भूमि का सर्किल रेट कम से कम दोगुना कर मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार, मुरादाबाद-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे संभल जिले के 53 गांवों से प्रस्तावित है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सर्वे में इसे गांवों के बीच से निकालने का प्रस्ताव है। किसानों का आरोप है कि गांवों में कई लोगों के पुश्तैनी मकानों और दुकानों के दस्तावेज नहीं हैं, जिससे विवाद की आशंका है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का निस्तारण न होने तक कोई किसान भूमि की रजिस्ट्री नहीं करेगा। संगठन ने गांवों के भीतर से हाईवे निकालने पर ''मकान बचाओ, जमीन बचाओ'' आंदोलन चलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे की समस्याएं भी उठाईं
महापंचायत में गंगा एक्सप्रेसवे पर निर्धारित दरों से अधिक टोल टैक्स वसूले जाने का आरोप लगाते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की गई। इसके अलावा अधूरे सर्विस रोड का निर्माण पूरा कराने और स्थानीय किसानों को टोल टैक्स में छूट देने की मांग भी उठाई गई। इस अवसर पर भाकियू के जिलाध्यक्ष शंकरपाल सिंह यादव, जिला प्रवक्ता मुर्शिद खान, महेश यादव, रामनिवास और मनपाल सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed