फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Kutcha house collapsed after rain, woman died after getting buried under debris

Sambhal: बारिश के बाद गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर महिला की मौत, रात में हुई घटना का लोगों को सुबह चला पता

Fri, 02 Feb 2024 06:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)। Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 06:29 PM IST
सार

चंदौसी की करेली में कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत हो गई। वह घर में अकेली रहती थी। बारिश के बाद रात को हुई घटना का लोगों को सुबह पता चला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया था।

विज्ञापन
Sambhal: Kutcha house collapsed after rain, woman died after getting buried under debris
चंदौसी में मकान गिरने से बिखरा मलवा - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव करेली में बारिश के बाद बृहस्पतिवार की रात कच्चे मकान की छत गिर गई। मलबे में दबकर नथिया देवी (60) की मौत हो गई। सुबह लोगों ने मलबा देखा,तो शव बाहर निकाला। जिला रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव जसतपुर निवासी नथिया देवी का मायका चंदौसी क्षेत्र के गांव करेली है।

विज्ञापन


मायके में उसके कोई भाई नहीं था। काफी समय से नथिया देवी गांव करेली में अपने मायके में अकेली रहती थी। बृहस्पतिवार की रात वह अपने कच्चे मकान में सो रही थी। रात को किसी समय कच्चे मकान की छत व दीवार गिर गई। जिससे कमरे में सो रही महिला मलबे में दब गई।
विज्ञापन


सुबह के समय माघ परिक्रमा कर रहे ग्रामीणों ने मकान का मलबा देखा, तो महिला के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने आनन फानन में मलबा हटाया और महिला को बाहर निकाला। इससे पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। महिला के बेटे को हादसे की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा है। महिला की मौत से परिवार का माहौल गमगीन है। ग्रामीणों ने बताया कि उसका बेटा हरिओम जसतपुर गांव में अपने परिवार के साथ रहता है। महिला की दो बेटियां उषा और कृष्णा की शादी हो चुकी है। बेटा व उसकी बहु महिला से मिलने आते रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed