{"_id":"6809440b60b3fea96b03e94a","slug":"sambhal-heavy-vehicles-will-ply-on-alternate-routes-during-the-day-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-121811-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल : दिन में भारी वाहन बदले मार्ग से चलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल : दिन में भारी वाहन बदले मार्ग से चलेंगे
Thu, 24 Apr 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संभल। यातायात विभाग ने संभल में लगने वाले जाम से निजात के लिए रूप प्लान तैयार किया है। अब सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक नए रूट प्लान से बड़े वाहन शहर में प्रवेश करेंगे।
यातायात प्रभारी प्रमोद मान ने बताया कि वर्तमान में शहर में दिल्ली, अलीगढ़, बुलंदशहर, अनूपशहर की ओर से मुरादाबाद, चंदौसी, हसनपुर, गजरौला आने-जाने वाले भारी एवं व्यवसायिक वाहन ट्रैक्टर ट्राली आदि जो संभल के मुख्य चौराहे से मुरादाबाद, चंदौसी, हसनपुर, गजरौला की तरफ आवागमन करते हैं। संभल के मुख्य चौराहे पर भीडभाड़ होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही हादसे की संभावना भी बनी रहती है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए शहर में भारी वाहनों और ट्रैक्टर ट्राली के लिए नया रूट प्लान तैयार किया गया है, जोकि सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक लागू रहेगा। इसी के हिसाब से अब बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश मिलेगा।
-- -- -- -- -- -
ये रहेगा अब रूट
1. मुरादाबाद की तरफ से संभल होकर दिल्ली, अलीगढ़, बुलंदशहर, चंदौसी, बहजोई जाने वाले बड़े वाहन, ट्रैक्टर ट्राली आदि चंदौसी बाईपास मुरादाबाद रोड से संभल बाईपास चंदौसी रोड होते हुए चंदौसी चौराहा, यशोदा चौराहा, चौधरी सराय होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे
विज्ञापन
--
2. मुरादाबाद की तरफ से संभल होकर असमोली, जोया, हसनपुर व गजरौला जाने वाले बड़े वाहन, ट्रैक्टर ट्राली आदि वाजिदपुरम बाईपास मुरादाबाद रोड से डायवर्ट होकर खग्गूपुरा बाईपास, भोलेश्वर चौकी होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे
-- -- -
3. दिल्ली, अलीगढ़, बुलंदशहर, अनूपशहर, गवां की तरफ से संभल होकर मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन चौधरी सराय से डायवर्ट होकर हसनपुर रोड, खग्गूपुरा बाईपास, भोलेश्वर चौकी, वाजिदपुरम बाईपास मुरादाबाद रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे
-- -- -- -- -
4. दिल्ली, अलीगढ़, बुलंदशहर, अनूपशहर, गवां की तरफ से संभल होकर चंदौसी जाने वाले बड़े वाहन चौधरी सराय से डायवर्ट होकर हसनपुर रोड, खग्गूपुर बाईपास, भोलेश्वर चौकी, वाजिदपुरम बाईपास मुरादाबाद रोड, संभल बाईपास चंदौसी रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे
-- --
5. चौधरी सराय चौराहे से चंदौसी चौराहा एवं वाजिदपुरम बाईपास मुरादाबाद रोड तक भारी वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि का आवागमन पूर्णतया वन वे रहेगा।
-- -- -- -
6.
वाजिदपुरम बाईपास मुरादाबाद रोड से चंदौसी चौराहा संभल तक बड़े वाहनों का पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। केवल मुरादाबाद की ओर से आरटीओ कार्यालय तक फिटनेस कराने वाले वाहन को आवागमन की अनुमति होगी।
-- -- -- -
70-70 मीटर तक नहीं लगेंगे ठेले और रेहड़ी
बहजोई के इस्लामनगर चौराहे पर अत्यधिक भीड़भाड़ होने के कारण आगरा, मुरादाबाद मार्ग एवं बदायूं , बिल्सी, इस्लामनगर, बिजनौर मार्ग पर चौराहे के 70-70 मीटर के दायरे में किसी प्रकार के छोटे बड़े वाहन और रेहडी, फड़, ठेले आदि नहीं लगेंगे।