फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: DPRO earned illegal income from corruption, department employee himself made allegations

Sambhal: डीपीआरओ ने भ्रष्टाचार से की अवैध कमाई, विभाग के कर्मचारी ने ही लगाए आरोप, मच गया हड़कंप.. जांच शुरू

Mon, 20 May 2024 12:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 May 2024 12:08 PM IST
सार

संभल में तैनात जिला पंचायत राज अधिकारी पर कर्मचारी ने ही भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। कर्मी ने इसकी शिकायत पंचायत निदेशक से की है। इसके बाद मंडलीय उपनिदेशक को जांच सौंप दी गई है। 

विज्ञापन
Sambhal: DPRO earned illegal income from corruption, department employee himself made allegations
संभल में डीपीआरओ पर लगे आरोप - फोटो : istock

विस्तार

जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडेय पर कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक पुनीत भदौरिया ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पंचायत निदेशक से शिकायत की है। पंचायत निदेशक ने मुरादाबाद मंडलीय उपनिदेशक (पंचायत) को जांच के आदेश किए हैं। 

विज्ञापन


कनिष्ठ सहायक ने शिकायती पत्र के साथ साक्ष्य भी उपलब्ध कराने का दावा किया है। पंचायतीराज निदेशक को शिकायत में कनिष्ठ सहायक ने बताया है कि वर्ष 2009 से 2019 तक का 83 सफाई कर्मियों का एरियर बिना निदेशालय की स्वीकृति के किया गया है।
विज्ञापन


इसके लिए प्रति कर्मचारी 20 हजार रुपये की वसूली की है। 20 कर्मचारियों का तबादला वार्षिक तबादला नीति खत्म होने के बाद किया गया। इसके लिए प्रति कर्मचारी 50 हजार रुपये वसूले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


54 सफाई कर्मियों का तबादला भी वार्षिक तबादला नीति खत्म होने के बाद किया गया। इसमें भी 20 हजार रुपये प्रति कर्मचारी वसूली हुई है।  बताया है कि बनियाठेर ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवरखेड़ा में तैनात सफाई कर्मचारी जयकुमार को चार सितंबर 2023 को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक लाख रुपये की मांग की थी।

जब रुपये देने से मना किया तो उसी दिन कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया। जबकि कारण बताओ नोटिस जारी होने पर तीन दिन का समय दिया जाता है। आरोप है कि कई कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका फाड़ कर दूसरी जारी कर दी गईं।

इसके लिए भी वसूली की गई। इसी तरह के कनिष्ठ सहायक ने कई और आरोप लगाए हैं। साथ ही साक्ष्य भी होने का दावा किया है। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पंचायतीराज निदेशक ने मुरादाबाद मंडलीय उपनिदेशक (पंचायत) महेंद्र सिंह को जांच के निर्देश दिए हैं।


कनिष्ठ सहायक दूसरे पटल की जिम्मेदारी चाहते थे, लेकिन उन्हें उस पटल की जिम्मेदारी नहीं दी गई। जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाकर शिकायत की है। जांच शुरू हो गई है, हम अपना जबाव भी दाखिल कर देंगे। -उपेंद्र कुमार पांडेय, डीपीआरओ, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed