{"_id":"6534f14d8f10e8ec0705b849","slug":"sambhal-chandausi-inspector-attacked-with-blade-inside-police-station-attacked-his-face-attacker-controlled-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: थाने के अंदर चंदौसी इंस्पेक्टर पर ब्लेड से हमला, चेहरे पर किए वार, हमलावर को बमुश्किल किया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: थाने के अंदर चंदौसी इंस्पेक्टर पर ब्लेड से हमला, चेहरे पर किए वार, हमलावर को बमुश्किल किया गया काबू
Sun, 22 Oct 2023 03:24 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, (चंदौसी) संभल
अमर उजाला नेटवर्क, (चंदौसी) संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 22 Oct 2023 03:24 PM IST
सार
चंदौसी कोतवाली में हुई घटना के आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि युवक मानसिक अवसाद में है।
विज्ञापन
हमले के बाद चंदौसी इंस्पेक्टर
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंदौसी इंस्पेक्टर सत्येंद्र पवार के ऊपर युवक ने दफ्तर में जाकर ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद वह अन्य पर वार करने के लिए दौड़ पड़ा। शोरशराबा होने के बाद आरोपी को अन्य पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल काबू किया। हमले की जानकारी के बाद एसपी समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने इंस्पेक्टर से पूरी घटना की जानकारी ली। रविवार दोपहर को चंदौसी कोतवाल सत्येंद्र पवार अपने दफ्तर में काम कर रहे थे। इस बीच एक युवक वहां पहुंचा। कोतवाल ने जब आने का कारण पूछा तो अचानक उसने ब्लेड से चेहरे पर हमला कर दिया। कट लगने के बाद इंस्पेक्टर लहुलूहान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब उन्होंने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वह फिर से हमला करने की कोशिश करने लगा। आवाज सुनकर मौके पर तैनात पहरा ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद इंस्पेक्टर की मरहम पट्टी की गई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयार की जा रही है।
एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आरोपी युवक लंबे समय से अवसाद में बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पहले से कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पड़ोस के गांव कैथल का रहने वाला गुलजारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन