फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Salary of five in-charge teachers, two Shikshamitras withheld, show cause notice

Sambhal News: पांच इंचार्ज अध्यापक, दो शिक्षामित्रों का वेतन रोका, कारण बताओ नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Salary of five in-charge teachers, two Shikshamitras withheld, show cause notice
चंदौसी। गुन्नौर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक, प्राथमिक विद्यालयों का बीएसए ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण में मिड डे मील, व्यवस्था व अन्य खामियां मिलने पर बीएसए ने पांच इंचार्ज अध्यापको का वेतन रोक दिया है तथा कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिन में नोटिस का जबाव मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए चंदशेखर को प्राथमिक विद्यालय दिनौरा में रसोइया नहीं मिली। 228 के सापेक्ष मात्र 78 बालक उपस्थित थे। मिड डे मील में ताहरी बांटी गई, पर दूध नहीं दिया गया। मिड मील रजिस्टर में गलत उपस्थिति दर्ज की।भोजन का सैंपल नहीं था। अन्य खामियां मिलने पर इंचार्ज अध्यापक अश्वनी कुमार का वेतन रोक दिया है तथा खामियाें के संबंध में तीन दिन में जबाव मांगा है। जुनावई ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पुसावली में शिक्षामित्र सरोज देवी अनुपस्थिति मिली। बच्चों के मिड डे मील का सैंपल नहीं रखा गया। मिड डे मील की लागत दर गलत दर्ज है। रसोइया भोजन बनाते समय एप्रिन, ग्लब्स आदि चीजे नहीं पहने थी। मिड डे मील गुणवत्ता रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं थे। शिक्षामित्र की जगह उनके पति कक्षा में पढ़ाते मिले। बीएसए ने शिक्षा मित्र का मानदेय रोकने, इंचार्ज अध्यापक को कमियां दूर करने के निर्देश दिए। कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जबाव मांगा है। प्राथमिक विद्यालय सराय के निरीक्षण में शिक्षा मित्र खुशबू चौहान मार्च से अनुपस्थित मिली। रसोईया नहीं थी। बच्चों को छह माह से दूध नहीं दिया गया। अन्य खामियांं मिली। रजिस्टर पूरे नहीं थे। इंचार्ज अध्यापक सुशील कुमार का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

तीन में कारण बताओ नोटिस का जबाव मांगा है। प्राथमिक विद्यालय छपरा में शिक्षामित्र शीला देवी अनुपस्थित मिली। मिड डे मील मेन्यू में ताहरी दी गई, पर दूध नहीं दिया गया। भोजन बनाने समय रसोइया द्वारा एप्रिन व अन्य स्वच्छता संबंधी साधन नहीं अपनाए गए। मिड डे मील के रजिस्टर पूरे नहीं मिले। उन्होंने इंचार्ज अध्यापक राकेश कुमार व शिक्षामित्र शीला देवी का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जबाव मांगा है। उच्च प्राथमिक विद्यालय छपरा में बच्चों को मिड डे मील में ताहरी के साथ दूध नहीं दिया गया। भोजन बनाने समय रसोइया द्वारा एप्रिन व अन्य स्वच्छता संबंधी साधन नहीं अपनाए गए। मिड डे मील के रजिस्टर पूरे नहीं मिले। बीएसए ने पूरे स्टाफ का जुलाई माह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। तीन दिन में कारण बताओ नोटिस का जबाव मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed