{"_id":"589398614f1c1b0f0be80fac","slug":"saikil-ke-dukan-main-lagi-aag","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल की दुकान में लगी आग, भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल की दुकान में लगी आग, भारी नुकसान
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 03 Feb 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : चंदाै्सी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग पर काबू के लिए सुबह से शुरू हुई मशक्कत शाम करीब साढ़े पांच बजे रंग लाई। इस दौरान आग में साइकिल स्टोर को काफी नुकसान हुआ है।
नगर स्थित गुरुनानक कालोनी निवासी सरदार जसवंत सिंह उर्फ पप्पी और प्रभूजीत सिंह के एफआर रोड स्थित साइकिल शो रूम पर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग रात को ही किसी समय लग गई, जिसकी जानकारी नहीं हो सकी। सरदार जसवंत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पड़ोसियों से सुबह सात बजे मिली। इसके बाद आग पर काबू के लिए प्रयास शुरू हो गए। दमकल कर्मियों, कोतवाली पुलिस व आसपास के लोगों ने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाने के लिए बेसमेंट की दीवारें तोड़ी।
लिंटर तोड़ा और इसके बाद पानी का पाइप अंदर तक ले जाने के लिए दुकान की दीवार तोड़ी। बेसमेंट और दुकान में रखीं नईं साइकिलें, साइकिल के पुर्जे, टायर, टयूब समेत करीब 75 लाख रुपये का माल खाक हो गया। दमकल को सूचना दी गई। चंदौसी की दो, गुन्नौर व संभल की एक एक, मुरादाबाद की दो दमकल की गाड़ियों ने लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुबह सात बजे से शुरू हुई आग बुझाने की कसरत शाम साढ़े पांच बजे अपने अंजाम तक पहुंच सकी।
आग की घटना के बाद लपटें निकलती देख पड़ोसियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लिंटर फटने, दिवारे गिरने की आशंका पर पड़ोसी घरों और दुकानों में एहतियाती तौर पर मशक्कत शुरू हो गई। हर तरफ खलबली का नजारा दिखा।