फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rupyon se bhra bag loota

कार का शीशा तोड़कर रुपयों भरा बैग उड़ाया

Wed, 05 Oct 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 05 Oct 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा भी किया, सर्विलांस टीम भी पहुंची लेकिन बदमाशों को पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन



हयातनगर थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी जसवीर सिंह उर्फ कर्मवीर सिंह पुत्र प्राणसुख मंगलवार को अपने साले ऐंचवाड़ा डींगर निवासी नौ बहार व दिलगौरा के पूर्व प्रधान श्योदान सिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा के ही एक कर्मचारी महेश पुत्र ईश्वर प्रसाद निवासी किरारी के साथ कार से बहजोई आए थे। यहां मुरादाबाद-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से दोपहर करीब 12.57 बजे एक लाख रुपये आहरित किए। इसके बाद रुपयों से भरा बैग कार में रख दिया। कुछ समय बाद जसवीर सिंह उर्फ कर्मवीर कार से बाहर आ गए।


सभी लोग अभी इधर-उधर अपना कार्य निपटा रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर तीन बदमाश आए, जब तक कोई कुछ समझ पाता, अचानक कार के पास आकर ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ा और अंदर रखा रुपये भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। जसवीर आदि ने शोर मचाया। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीन सोलंकी, सर्विलांस प्रभारी संजय सिंह आदि पहुंचे। बदमाशों का पीछा किया लेकिन कुछ देर बाद खाली हाथ लौट आए। बैंक में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली, लेकिन अभी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed