फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Talented performers dazzled at Triveni.

Sambhal News: त्रिवेणी में प्रतिभाओं ने बिखेरे रंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Talented performers dazzled at Triveni.
संभल। बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव ''''त्रिवेणी'''' का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने खेल, कला, संस्कृति और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव के अंतर्गत ''''रणभूमि'''' में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। ''''अभ्युदय'''' में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और ''''उत्सव'''' में कार्निवल का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पुरस्कार जीते। वरिष्ठ विद्यार्थियों की खेल प्रतियोगिताओं में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

कनिष्ठ विद्यार्थियों की प्रतियोगिताओं की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी विकास चंद्र ने की। विद्यालय के प्रबंधक अमिताभ गर्ग के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने इसका नेतृत्व किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप गतिविधि-आधारित एवं अनुभवात्मक शिक्षा पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का समन्वय सांस्कृतिक समन्वयक अंकित भटनागर ने किया। आयोजन की सफलता में कोर समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें अंकिता गर्ग, मनोज पोद्दार, मनोज कुमार सिंह, सुधांशु गुप्ता, नितिन वर्मा और विशाल रुहेला शामिल थे। मंच संचालन को संगीता पंवार ने मार्गदर्शन प्रदान किया। खेल आयोजनों के मंच संचालन का मार्गदर्शन सौरभ कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed