फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Robbery and theft case solved; three accused arrested.

Sambhal News: लूट व चोरी की घटना का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Robbery and theft case solved; three accused arrested.
संभल। असमोली पुलिस ने लूट और चोरी के आरोप में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी व लूट का सामान भी बरामद किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बहजोई में एसपी विकाचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घटना का खुलासा करते हुए बताया कि विभिन्न मामलों में फरार चल रहे इरफान उर्फ भोला, नदीम उर्फ कटलू उर्फ सन्नी निवासी आगा मोहल्ला गुलाबवाड़ी थाना भोजपुर मुरादाबाद और आरिफ उर्फ भुक्त निवासी टोड़ा भीम राजस्थान को असमोली पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी बाइक से दिन में घूम फिरकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पहले पुलिस मुठभेड़ में भाग निकले थे। 18 सितंबर को बिलालपत और रामनगर की ओर चोरी की वारदात के उद्देश्य से घूम रहे थे। इस दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से दो तमंचे, लूट व चोरी की नकदी 12 हजार 600 रुपये, बाइक व अन्य सामान भी बरामद किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed