फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Road accident in Bulandshahr district, laborer from Sambhal died, two injured

Sambhal News: बुलंदशहर जिले में सड़क हादसा, संभल के मजदूर की मौत, दो घायल

Thu, 25 Jan 2024 04:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 25 Jan 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Road accident in Bulandshahr district, laborer from Sambhal died, two injured
रजपुरा। गाजियाबाद से मजदूरी कर घर रहे मजदूर मंगलवार की देररात बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसमें रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव निरयावाली निवासी रिंकू (28) की मौत हो गई। जबकि मृतक के साथी गांव निवासी किशनवीर (36) और अर्जुन (25) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनका उपचार मेरठ के निजी अस्पताल में चल रहा है। बुधवार की शाम रिंकू का शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया। रिंकू के तहेरे भाई ओमपाल ने बताया कि रिंकू, किशनवीर और अर्जुन गाजियाबाद में मजदूरी कर रहे थे। मंगलवार की शाम को गाजियाबाद से पिकअप गाड़ी में सवार होकर घर आ रहे थे। देर रात बुलंदशहर के सिकंदराबाद में कोहरे के चलते गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। पलटने से रिंकू की मौत हो गई। जबकि दोनों लोग गंभीर घायल हुए हैं। मृतक अपने पीछे बेटा-बेटी और पत्नी तानमुखी को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed