फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report on viral inflammatory post of Sambhal riot

Sambhal News: संभल बवाल की भड़काऊ पोस्ट वायरल करने पर रिपोर्ट

Sat, 07 Dec 2024 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 07 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Report on viral inflammatory post of Sambhal riot
संभल।
विज्ञापन

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में भड़काऊ पोस्टर करने पर साइबर क्राइम थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट साइबर क्राइम थाने में तैनात दरोगा अनिल कुमार ने दर्ज कराई है।
दरोगा ने दी तहरीर में बताया है कि 24 नवंबर को संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान उपद्रव हुआ था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है। जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया पर एक एमडी मोमिन हुसैन नाम के चैनल पर वीडियो दिखाई दी। जिसमें मस्जिद के अंदर तोड़फोड़ दिखाई गई है। जबकि, मस्जिद को कोई क्षति नहीं पहुंची है। इस तरह की वीडियो माहौल बिगाड़ सकती है। वीडियो के आधार पर अज्ञात यूजर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है। जांच में बवाल से जुड़ा वीडियो सामने आया, जो एडिट कर बनाया गया था। इसमें अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट चैनल के नाम को जोड़ते हुए दर्ज की गई है। साइबर क्राइम थाना टीम जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अलावा सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर टीम निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed