फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report on two accused of construction by occupying government land

Sambhal News: सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण करने के आरोप में दो पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Report on two accused of construction by occupying government land
बहजोई। सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लाॅटिंग करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। राजस्व लेखपाल की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां के मुताबिक राजस्व लेखपाल सचिन मित्तल की ओर से तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में बताया गया है कि गांव फत्तेहपुर शरीफनगर के निकट एक जमीन की गाटा संख्या 41/1 बंजर व गाटा संख्या 41/2 पर बहजोई के सचेंद्र कुमार और अंशुल कुमार के नाम दर्ज हैं। इसमें गाटा संख्या 41/1 जिला उपभोक्ता फॉर्म समेत मीडिया सेल व साइबर सेल के लिए प्रस्तावित है। वहीं गाटा संख्या 41/2 पर कुछ लोग प्लाटिंग का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन लोगों की ओर से पहले गाटा संख्या 41/1 के कुछ रकवे पर कच्ची चिनाई कर प्लाटिंग का कार्य कर लिया गया था। पहले कानून गो की ओर से कच्ची चिनाई का कार्य हटवा दिया गया था। बाद में दोबारा इन लोगों ने इस जमीन पर प्लाटिंग का कार्य कर लिया गया। साथ ही गाटा संख्या 42, जो कि खेल के मैदान के रूप में है। इस पर भी खड़ंजा डालकर अवैध कब्जा करने की कोशिश की गई है। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि राजस्व लेखपाल की तहरीर पर जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में कंछीलाल समेत मोहित शर्मा निवासी गांव श्यौराजपुर कोतवाली बहजोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed