फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report on seven including Zilla Panchayat member candidate in violation of code of conduct

आचार संहिता उल्लंघन में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सहित सात पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Report on seven including Zilla Panchayat member candidate in violation of code of conduct
बनियाठेर(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव नगलिया बल्लू में भीड़ के रूप में चुनाव प्रचार करने पर जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार सहित सात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेहटा साहू निवासी महिला सावित्री देवी वार्ड 33 से जिला पंचायत सदस्य पद की दावेदार हैं। रविवार को थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। तभी गांव नगलिया बल्लू में लोग भीड़ की शक्ल में एकत्र होकर चुनाव प्रचार सामग्री दीवारों पर चिपका रहे थे। पुलिस को देख उक्त लोग भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने दौड़ कर अजय व ब्रजपाल को चुनाव प्रचार सामग्री सहित पकड़ लिया और हिरासत में लेकर थाने ले आए। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य दावेदार सावित्री देवी, सचिन, दुर्गेश, अजय, ब्रजपाल, हेम सिंह व राजू आदि के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। पकड़े गए दो आरोपियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed