{"_id":"631ce9f9b2f9b875806669b4","slug":"report-filed-against-11-people-including-tau-in-the-case-of-youth-s-death-chandausi-news-mbd4406792114","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत के मामले में ताऊ समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत के मामले में ताऊ समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

दो आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद अन्य की तलाश में लगी पुलिस
कुढ़फतेहगढ़/चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मुडियाखेड़ा में चमचा तोड़कर फेंकने को लेकर हुए विवाद में पिटाई से शुक्रवार की रात एक युवक की मौत हो गई। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ताऊ सहित 11 परिजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा अन्य की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव मुडियाखेड़ा निवासी गीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके देवर जगवीर के मकान की छत मिली हुई है। जगवीर ने छत पर पड़ा चमचा तोड़कर उनके ऊपर फेंक दिया। मना करने पर आरोपी जेठ जयसिंह, उसका बेटा गड्डू, शिवम, नितेष ऊर्फ घोलू, विक्की, देवर जगवीर, जेठानी संतोष, प्रीति पत्नी गुड्डू, देवरानी मिथलेश, जयसिंह की बेटी अंजू, खुशबू गाली गलौज करने लगी तथा छत से लकड़ी फेंक कर मारी। इस दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे उसके पति भूपसिंह व बेटा अजीत आ गए। उन्होंने समझा बुझाकर मामला निपटा दिया। रात करीब साढ़े नौ बजे पति भूप सिंह व बेटा अजीत छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली के लिए खेत पर जा रहे थे। आरोप है कि सभी आरोपियों ने उन्हे घेर लिया। लाठी डंडों व नुकीले हथियार से वार किए। इसमें अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक अजीत की मां की तहरीर पर आरोपी जयसिंह, उसका बेटा गड्डू, शिवम, नितेष ऊर्फ घोलू, विक्की, देवर जगवीर, जेठानी संतोष, प्रीति पत्नी गुड्डू, देवरानी मिथलेश, जयसिंह की बेटी अंजू, खुशबू के खिलाफ मारपीट व हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को आसफपुर रोड अटवा तिराहे से आरोपी गुड्डू व उसकी पत्नी प्रीति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में लगी है।
ग्रामीणों ने यूपी-112 पर लगाया लापरवाही का आरोप, नहीं उठने दिया शव
कुढ़फतेहगढ़। शुक्रवार की रात गांव मुडियाखेड़ा में मारपीट में युवक अजीत की हत्या के बाद ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। यूपी-112 टीम पर लापरवाही का आरोप लगाया। देररात मौके पर पहुंचे एएसपी ने ग्रामीणों का समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव जाने दिया।
विज्ञापन
गांव मुडियाखेड़ा में मारपीट और हत्या की सूचना पर यूपी-112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेना चाह, तो ग्रामीणों ने विरोध जताया। कहा कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो अजीत घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय आरोपी से नाम पता व घटना पूछने में लगी थी। कुछ देर बार उसे दम तोड़ दिया। अगर पुलिस उसे उपचार को ले जाती, तो शायद जान बच जाती। बाद में सीओ चंदौसी दिनेश कुमार भी पहुंच गए। पर उनके समझाने पर भी ग्रामीण नहीं मानें। सीओ व प्रभारी निरीक्षक खाली हाथ लौट आए। रात करीब 12 बजे एएसपी श्रीशचंद्र मौके पर पहुंचे और उन्होंने यूपी-112 पुलिस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन व ग्रामीण मानें। पुलिस ने शव पीएम को भेजा।
मृतक की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो आरोपी पकड़ लिए गए हैं तथा उनसे छुरी बरामद की है। अन्य आरोपी अभी फरार हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
श्रीशचंद, एएसपी संभल