फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rent charged more than the fixed price in cold storage, case registered against unknown

Sambhal News: कोल्ड स्टोरेज में निर्धारित कीमत से किराया अधिक वसूला, अज्ञात पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Rent charged more than the fixed price in cold storage, case registered against unknown
संभल। संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव बिछौली में स्थित नासिर कोल्ड स्टोरेज में निर्धारित 130 से अधिक 150 रुपये किराया वसूला गया। किसान मुजीब निवासी सिकंदरपुर सराय ने बृहस्पतिवार को इसकी शिकायत डीएम मनीष बंसल से की। शिकायत मिलते ही डीएम ने तत्काल तहसीलदार संभल दीपक कुमार चौधरी को जांच के लिए मौके पर भेजा। जांच में आरोप सही पाए जाने पर अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसमें कहा है कि मुजीब ने 123 कट्टे आलू का बीज नासिर कोल्ड स्टोरेज में रखा था। जिसका किराया 130 रुपये प्रति कट्टा तय किया गया पर जब इन्हें निकालने के लिए किसान मुजीब पहुंचा तो 20 रुपये प्रति कट्टे पर बढ़ाकर 150 रुपये की दर से मांग की गई। इतने रुपये न देने पर आलू कोल्ड स्टोरेज से न छोड़ने की बात कही गई।
विज्ञापन

तहसीलदार दीप कुमार ने बताया कि नासिर कोल्ड स्टोरेज के स्वामी व अन्य पार्टनरों पर अज्ञात में केस दर्ज कराया गया है। बता दें कि संभल जनपद में किसान संगठनों के आंदोलन के बाद यह पहली कार्रवाई हुई है। क्योंकि किसान संगठन लगातार यही कहकर कि कोल्ड स्टोर स्वामी अधिक किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन कर रहे थे, पर प्रशासन अनसुना करता रहा। कोतवाल पवन कुमार सिंह ने बताया कि जिला उद्यान अधिकारी की तहरीर के आधार पर कोल्ड स्टोरेज स्वामियों पर अज्ञात में केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed