{"_id":"62f6b4d113b8e811544e7a44","slug":"relief-to-the-people-of-anand-bihar-colony-the-department-changed-the-transformer-late-in-the-night-sambhal-news-mbd4376796179","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद बिहार कालोनी के लोगों को मिली राहत, देर रात में ही विभाग ने बदल दिया ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद बिहार कालोनी के लोगों को मिली राहत, देर रात में ही विभाग ने बदल दिया ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
आनंद बिहार कॉलोनी के लोगों को मिली राहत, देर रात में ही विभाग ने बदल दिया ट्रांसफार्मर
बृहस्पतिवार की देर रात बिजली की समस्या को लेकर लोगों ने लगा दिया था जाम, एसडीएम पहुंचे थे
संभल। संभल की आनंद बिहार कालोनी के लोगों को विद्युत निगम की ओर से राहत दी गई है। तकनीकी समस्या से जूझ रहे ट्रांसफार्मर को हटाते हुए दूसरा ट्रांसफार्मर लगा दिया है। मालूम हो बृहस्पतिवार की रात को आनंद बिहार कालोनी के दर्जनों लोगों ने हल्लू सराय में बहजोई-मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया था। मौके पर एसडीएम विनय कुमार मिश्र, विद्युत निगम के एसडीओ शहर यशपाल सिंह और कोतवाल ओमकार सिंह पहुुंचे थे। लोगों ने अधिकारियों को बताया था कि तीन दिन से बिजली की समस्या बनी हुई है। जो ट्रांसफार्मर रखा गया है वह खराब है। अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। विद्युत निगम की ओर से रात में ही नया ट्रांसफार्मर मुरादाबाद से मंगाकर लगवाया गया। जिसके बाद आपूर्ति पूरी तरह दुरूस्त हो गई है। एसडीओ शहर ने बताया कि 400 केवीए का ट्रांसफार्मर दूसरा लगवा दिया है। अब कालोनी के लोगों को कोई समस्या नहीं है।